फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India fast bowler Mohammed Siraj was fined 20 percent of his match fee for his on-field spat with Travis Head

IND vs AUS: मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड को भारी पड़ा मैदान पर नोकझोंक करना, आईसीसी ने लगाया जुर्माना

Mon, 09 Dec 2024 05:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 09 Dec 2024 05:25 PM IST
सार

सिराज पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। हालांकि, हेड पर आर्थिक जुर्माना नहीं लगा है, लेकिन आईसीसी ने उन्हें भी फटकार लगाई है। 

विज्ञापन
India fast bowler Mohammed Siraj was fined 20 percent of his match fee for his on-field spat with Travis Head
सिराज बनाम हेड - फोटो : Twitter

विस्तार

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड को एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान मैदान पर नोकझोंक करना भारी पड़ गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इन दोनों पर जुर्माना लगाया है। सिराज पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। हालांकि, हेड पर आर्थिक जुर्माना नहीं लगा है, लेकिन आईसीसी ने उन्हें भी सजा दी है। 
विज्ञापन


सिराज और हेड के खाते में आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के कारण एक डिमेरिट अंक भी जोड़े गए हैं। मालूम हो कि हेड को आउट करने के बाद सिराज ने आक्रामक तरीके से जश्न मनाया था जिस पर हेड ने उनसे कुछ कहा था। इसके बाद दोनों के बीच कुछ सेकेंड के लिए नोकझोंक हुई थी। आईसीसी ने बयान में कहा, 'सिराज को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के नियम 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद उन पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। ऐसी भाषा, कार्य या हाव-भाव का उपयोग करने से संबंधित है जो किसी बल्लेबाज को अपमानित करती है या जो आउट होने पर बल्लेबाज को आक्रामक प्रतिक्रिया के लिए उकसा सकती है।'
विज्ञापन


आईसीसी ने कहा कि हेड को भी खिलाड़ियों और खिलाड़ी के सहायक कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के नियम 2.13 का उल्लंघन करने के लिए ‘दंडित’ किया गया था। हालांकि, वह किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, खिलाड़ी सहायक कर्मियों, अंपायर या मैच रेफरी के साथ दुर्व्यवहार से संबंधित नियम का उल्लंघन करने के लिए जुर्माने से बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
सिराज ने ऑस्ट्रेलिया को 310 रन के स्कोर पर सातवां झटका दिया था। सिराज के यॉर्कर को हेड समझ नहीं सके और बोल्ड हो गए। उन्होंने 141 गेंद में 17 चौके और चार छक्के की मदद से 140 रन की बेहतरीन पारी खेली। हेड को आउट करने के बाद सिराज ने आक्रामकता दिखाई जिस पर हेड ने भी पवेलियन लौटते समय सिराज से कुछ कहा। इस दौरान सिराज और हेड के बीच तू-तू मैं-मैं भी देखने मिली और माहौल कुछ सेकेंड के लिए गरमा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे पर लगाए थे आरोप
मामला बढ़ने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने इस पर अपनी राय रखी थी और एक दूसरे पर ही आरोप लगाए थे। इस मामले पर हेड ने कहा था, मैंने उनसे कहा था कि अच्छी गेंद थी। लेकिन उन्होंने कुछ और ही सोचा और मुझे बाहर जाने की ओर इशारा किया। पिछली कुछ पारियों में जिस तरह से चीजें हुईं, मैं उससे थोड़ा निराश हूं। लेकिन अगर वे इस तरह से प्रतिक्रिया करना चाहते हैं तो यही होगा। और वे खुद को इस तरह से पेश करना चाहते हैं तो ऐसा ही रहें।


वहीं, सिराज ने दावा किया था कि हेड झूठ बोल रहे थे। उन्होंने कहा था, 'मुझे हेड को गेंदबाजी करने में मजा आ रहा था। यह एक अच्छी लड़ाई थी क्योंकि उन्होंने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की। जब कोई बल्लेबाज आपको अच्छी गेंद पर छक्का मारता है, तो बुरा लगता है। इससे मुझे एक ऊर्जा मिली। उन्हें आउट करने के बाद मैंने जश्न मनाया। फिर उन्होंने मुझे गालियां दीं। आप टीवी पर भी देख सकते हैं। शुरुआत में मैं सिर्फ जश्न मना रहा था। मैंने उनसे कुछ नहीं कहा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने झूठ बात कही। उन्होंने गलत बयान दिया। हम सभी का सम्मान करते हैं। मैं हमेशा सभी का सम्मान करता हूं क्योंकि क्रिकेट जेंटलमैंस गेम है। ट्रेविस हेड की हरकतें गलत थीं। मुझे अच्छा नहीं लग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed