{"_id":"aeb92a58-46a9-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"india-did-not-get-momentum-on-slow-day-in-nagpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस 'स्पीड' से भारत का नागपुर टेस्ट जीतना मुश्किल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस 'स्पीड' से भारत का नागपुर टेस्ट जीतना मुश्किल
पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 15 Dec 2012 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगता है भारतीय टीम पर हार का डर इस कदर हावी हो चुका है कि वो जीतने के लिए खेलना भूल गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर टेस्ट के तीसरे दिन का खेल देखकर तो ऐसा ही लग रहा था। भारतीय टीम ने पूरे दिन में केवल 210 रन बनाए। ये अलग बात है कि टीम इंडिया के 4 ही विकेट गिरे। लेकिन क्या इस धीमे खेल से इस मैच का रिजल्ट निकल पाएगा?
विज्ञापन
इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में धीमा खेला क्योंकि वो इस मैच को नहीं भी जीतेंगे तो भी वे सीरीज 2-1 से जीत जाएंगे। लगता है भारतीय टीम की रणनीति यह मैच जीत सीरीज बराबर करने की नहीं बल्कि इसे ड्रा कर हार का अंतर कम करने की है।
विज्ञापन
मैच के दूसरे दिन 87 रन पर 4 विकेट गवांने के बाद टीम इंडिया ने तीसरे दिन संभल कर खेला। हालांकि भारतीय टीम तीसरे दिन विराट कोहली (103) और धोनी के (99) की बदौलत भी इंग्लैंड की पहली पारी में मिली लीड को उतार नहीं पाई। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 297 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
ड्रा होने की संभावना!
मैच के सिर्फ 2 दिन ही बचे हैं। भारत अभी भी इंग्लैंड से पहली पारी के आधार पर 33 रन पीछे है। चौथे दिन अगर टीम इंडिया पूरे दिन खेलते हुए कम से कम 250 रनों की लीड ले पाती है तभी इस मैच का रिजल्ट भारत के पक्ष में संभव होगा, जो कि लगता नहीं है। अगर भारतीय टीम 50 रन की लीड लेकर आल आउट हो जाती है तो ऐसा नहीं लगता कि टीम इंडिया इंग्लैंड को दूसरी पारी में कम स्कोर पर आल आउट कर दे। और ऐसा नहीं लगता कि इंग्लैंड की टीम इस मैच को जीतने के लिए 200 या 250 का टारगेट इंडिया को देगी। ऐसी स्थिति में इस मैच के ड्रा होने की संभावना सबसे ज्यादा है।