{"_id":"157c966a-ea12-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"india-could-win-odi-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश, डी-एल और क्वींस पार्क की 'हैट्रिक' से जीतेगा भारत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बारिश, डी-एल और क्वींस पार्क की 'हैट्रिक' से जीतेगा भारत
इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 11 Jul 2013 04:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मुकाबला गुरुवार को उस मैदान पर खेला जाएगा जहां पर अपने दोनों मैच बोनस के साथ जीतकर भारत खिताबी जंग में शामिल हुआ है।
विज्ञापन
वेस्ट इंडीज के दो मैदानों पर सीरीज खेली गई, लेकिन मेजबान टीम को शुरुआती दो जीत के बावजूद खिताबी होड़ से बाहर होना पड़ा। वहीं अंतिम दो मैच जीतकर भारत फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
फाइनल से पूर्व सीरीज में छह लीग मैच खेले गए। पहले तीन मैच जमैका के सबिना पार्क में हुए और तीनों मैच बिना किसी बाधा के खेले गए।
बाद के तीनों मैच त्रिनिदाद में पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क में खेले गए और तीनों ही मैचों में बारिश ने खेल का मजा बिगाड़ दिया। तीनों ही मैचों के परिणाम डकवर्थ-लुइस (डी-एल) से निकले।
विज्ञापन
साथ ही तीनों मैच उस टीम ने जीते जिसने पहले बल्लेबाजी की।
'दोहरे शतक' के बाद महेला की एक और अनोखी उपलब्धि
टीम इंडिया के लिहाज से बात की जाए तो सबीना पार्क भारत के लिए अनलकी साबित हुआ तो क्वींस पार्क अब तक भारत के लिए भाग्यशाली रहा है।
सबीना पार्क में दोनों मैच गंवाकर भारत सीरीज से बाहर होने के कगार पर पहुंच गया था। लेकिन भारत क्वींस पार्क में अपने दोनों मैच बोनस अंक के साथ जीतकर फाइनल तक का सफर तय कर लिया।
क्या टीम इंडिया से हट जाएगा 'इंडिया'?
गुरुवार को भारत और श्रीलंका के बीच क्वींस पार्क में ही खिताबी जंग होनी है। पिछले कुछ दिनों के लिहाज से बात करें तो बारिश और डकवर्थ-लुइस के दम पर पलड़ा भारत के पक्ष में झुका हुआ है।
साथ ही भारत को फाइनल में अगर पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिलता है तो तीन पक्ष उसके खाते में आ जाएंगे जो जीत दिलाने के लिए काफी साबित हो सकते हैं।
हालांकि आज भी इस समय वहां पर हल्के काले बादल छाए हुए हैं।