{"_id":"684ac5847fcc2bf6de01a12d","slug":"india-coach-gautam-gambhir-and-captain-shubman-gill-inspired-the-full-squad-ahead-of-the-england-tour-2025-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: 'हर गेंद पर चुनौती पेश करें', कोच गंभीर की खिलाड़ियों को सलाह; गिल बोले- खुद को दबाव में रखें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: 'हर गेंद पर चुनौती पेश करें', कोच गंभीर की खिलाड़ियों को सलाह; गिल बोले- खुद को दबाव में रखें
Thu, 12 Jun 2025 05:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 12 Jun 2025 05:48 PM IST
सार
भारत इस सीरीज में विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के बिना खेलने उतरेगा। भारत ने 2007 के बाद इंग्लैंड की जमीन पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।
विज्ञापन
गिल और गंभीर
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए कमर कस ली है। भारतीय टीम इस दौरे पर शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने उतरेगी। इस महत्वपूर्ण सीरीज से पहले भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर और गिल ने अपनी राय रखी है। गंभीर ने खिलाड़ियों से खुद को सहज स्थिति से बाहर निकलने और इंग्लैंड दौरे को यादगार बनाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
कोहली-रोहित और अश्विन के बिना उतरेगी टीम
भारत इस सीरीज में विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के बिना खेलने उतरेगा। भारत ने 2007 के बाद इंग्लैंड की जमीन पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। गंभीर ने कहा कि गिल की कप्तानी में टीम में कुछ विशेष हासिल करने के लिए जुनून और प्रतिबद्धता है।

गंभीर ने बीसीसीआई डॉट टीवी से अश्विन, रोहित और कोहली के हाल ही में संन्यास का जिक्र करते हुए कहा, इस दौरे को देखने के दो तरीके हैं। एक तो यह कि हम अपने तीन सबसे अनुभवी खिलाड़ियों के बिना हैं या हमें देश के लिए कुछ खास करने का यह अभूतपूर्व अवसर मिला है। जब मैं इस टीम को देखता हूं तो मुझे कुछ खास करने की भूख, जुनून और प्रतिबद्धता दिखती है। अगर हम त्याग करते हैं, अगर हम अपनी सहज स्थिति से बाहर आते हैं, अगर हम हर दिन नहीं बल्कि हर सत्र, हर घंटे और हर गेंद पर चुनौती पेश करना शुरू करते हैं तो मुझे लगता है कि हम इसे एक यादगार दौरा बना सकते हैं।
कोच ने सुदर्शन-अर्शदीप का स्वागत किया
गंभीर ने इंग्लैंड दौरे पर पूरी टीम का स्वागत किया और बी साई सुदर्शन से शुरुआत करते हुए कुछ सदस्यों की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा, पहली बार टेस्ट टीम में बुलाया जाना हमेशा खास होता है इसलिए मैं साई का स्वागत करना चाहता हूं जिनके लिए बल्ले से तीन महीने शानदार रहे हैं और सुनिश्चित कीजिए कि आपका लाल गेंद का करियर बेहद सफल हो। मैं अर्शदीप सिंह का स्वागत करना चाहता हूं। आपने सफेद गेंद से शानदार प्रदर्शन किया है और मुझे यकीन है कि आप लाल गेंद से भी अपना जलवा बिखेरेंगे।

करुण नायर को सराहा
भारतीय कोच ने गिल और उपकप्तान ऋषभ पंत की पीठ भी थपथपाई। गंभीर ने कहा, 'मैं शुभमन को भी बधाई देना चाहता हूं जो पहली बार कप्तानी कर रहे हैं। अपने देश की टेस्ट टीम का नेतृत्व करने से बड़ा कोई सम्मान नहीं है। बधाई हो। ऋषभ पंत को भी जो अब नेतृत्व समूह का हिस्सा हैं।' गंभीर ने करुण नायर की भी तारीफ की जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में वापसी की। भारतीय कोच ने कहा, वापसी कभी आसान नहीं होती, जिसने सात साल बाद वापसी की हो, उसका पिछला साल शानदार रहा।

कप्तान गिल ने अपने साथियों से खुद को थोड़ा दबाव में रखने का आग्रह किया जिससे कि सीरीज शुरू होने पर वे परिस्थितियों से प्रभावित नहीं हों। गिल ने कहा, आइए प्रत्येक नेट सत्र को सार्थक बनाएं। आइए खुद को थोड़ा दबाव में रखें। जब हम मैदान पर उतरते हैं तो इसका मतलब सिर्फ मैदान पर जाकर टिके रहना नहीं होता, आइए हम अपने खेल का पता लगाएं, जब हम पर दबाव डाला जाएगा तो हम कैसे खेलेंगे, चाहे वह गेंदबाज हो या बल्लेबाज।