फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India bowling coach Morne Morkel has rushed out of Dubai due to family emergency just before Champions Trophy

Champions Trophy: टूर्नामेंट शुरू होने के एक दिन पहले घर लौटे भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्कल, पिता का हुआ निधन

Tue, 18 Feb 2025 11:53 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 18 Feb 2025 11:53 AM IST
सार

मोर्कल को पारिवारिक इमरजेंसी के कारण अपने घर लौटना पड़ा है। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को गाइड करने के लिए मोर्कल की भूमिका अहम है। टीम में पहले से ही स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शामिल नहीं हैं।

विज्ञापन
India bowling coach Morne Morkel has rushed out of Dubai due to family emergency just before Champions Trophy
मोर्ने मोर्कल - फोटो : IPL

विस्तार

भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल चैंपियंस ट्रॉफी से एक दिन पहले अचानक से घर लौट गए हैं। दरअसल, मोर्कल के पिता का निधन हो गया है जिस कारण उन्हें टूर्नामेंट के बीच से स्वदेश लौटना पड़ा है। भारत चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से करेगा। भारत अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा क्योंकि उसने पाकिस्तान की यात्रा करने से इन्कार कर दिया था। 
विज्ञापन

पिता के काफी करीब थे मोर्कल
मोर्कल को पारिवारिक इमरजेंसी के कारण अपने घर लौटना पड़ा है। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को गाइड करने के लिए मोर्कल की भूमिका अहम है। टीम में पहले से ही स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शामिल नहीं हैं। मोर्कल अपने पिता के काफी करीब थे। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक वीडियो में बताया था कि भारत पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले अपने पिता को ही फोन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने शुरू की तैयारी
मोर्कल भले ही स्वदेश लौट गए हैं, लेकिन भारतीय टीम की नजरें अपने लक्ष्य पर हैं। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं और दुबई पहुंचने पर जमकर अभ्यास किया है। खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र में समय बिताया और अपने कौशल पर काम किया। भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की फॉर्म काफी अहम है, ऐसे में उन्होंने भी जमकर पसीना बहाया और दूसरे अभ्यास सत्र के दौरान बड़े शॉट लगाने पर ध्यान केंद्रित किया। ऋषभ पंत प्लेइंग-11 में जगह बनाने के लिए जोर लगा रहे हैं और ऐसे में 32 वर्षीय राहुल अधिक सक्रिय और पावर हिटिंग मानसिकता को अपनाते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

भारतीय बल्लेबाजी के मुख्य आधार विराट कोहली ने भी अपने कौशल को निखारने में समय बिताया। वह गेंद को बल्ले के बीच से और देर से खेलने की कोशिश करते हुए आत्मविश्वास से भरे दिखे। हालांकि रविवार को ट्रेनिंग के दौरान हार्दिक पांड्या के शॉट पर घुटने पर चोट लगने के बाद ऋषभ पंत संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। उन्हें थोड़ा लंगड़ाते हुए देखा गया। उन्होंने विकेटकीपिंग और क्षेत्ररक्षण अभ्यास नहीं किया और जब वह बल्लेबाजी करने आए तो लय में भी नहीं दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed