{"_id":"5b92bf4c867a557fee0258a9","slug":"india-blue-win-duleep-trophy-to-defeate-india-red-by-innings-and-187-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया ब्लू ने जीती दलीप ट्रॉफी, इंडिया रेड को पारी और 187 रन से दी करारी मात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंडिया ब्लू ने जीती दलीप ट्रॉफी, इंडिया रेड को पारी और 187 रन से दी करारी मात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
इंडिया ब्लू बनाम इंडिया रेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिया ब्लू ने गत चैंपियन इंडिया रेड को शुक्रवार को फाइनल में पारी एवं 187 रन से हराकर दलीप ट्रॉफी जीत ली। ऑफ स्पिनर दीपक जगबीर हुड्डा (5/56) और सौरभ कुमार (5/51) ने चौथे दिन महज 10.5 ओवरों में इंडिया रेड की दूसरी पारी 172 रन पर समेट दिया।
विज्ञापन
तीसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज इशान किशन और रितिक चटर्जी को दस रन के अंतराल में क्रमश: स्पिनर सौरभ कुमार और हुड्डा ने आउट कर दिया। इशान किशन 25 के अपने स्कोर में पांच रन ही जोड़ पाए। इसी तरह चटर्जी ने भी दो रन का इजाफा किया। स्पिनर हुड्डा ने इसके बाद एम प्रसिद्ध (07) और इशान पटेल (06) को पवेलियन भिजवा दिया।
विज्ञापन
इससे पहले सौरभ ने मिहिर हिरवानी (05) को विकेट के पीछे लपकवा दिया। पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले स्वप्निल सिंह ने दूसरी पारी में तीन ओवर फेंके लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। स्वप्निल के लिए यह मैच अच्छा रहा उन्होंने 58 रन पर पांच विकेट लेने के अलावा 69 रन की पारी भी खेली। मैन ऑफ द मैच इंडिया ब्लू के हिमाचल प्रदेश के बल्लेबाज निखिल गांगटा रहे जिन्होंने 130 रन बनाए।
विज्ञापन
संक्षिप्त स्कोर : इंडिया ब्लू पहली पारी : 541 ऑलआउट (निखिल गांगटा 136, अनमोलप्रीत 96, स्वप्निल सिंह 69, परवेज रसूल 4/150, मिहिर हिरवानी 3/190) इंडिया रेड पहली पारी : 182, दूसरी पारी : 172 ऑलआउट (अभिनव मुकुंद 46, सौरभ कुमार 5/51, दीपक हुड्डा 5/56)