फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Blue made the Duleep Trophy final and face against india red

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में इंडिया ब्लू, इंडिया रेड से होगी टक्कर

Sun, 02 Sep 2018 06:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Sep 2018 06:30 AM IST
विज्ञापन
India Blue made the Duleep Trophy final and face against india red
दलीप ट्रॉफी

इंडिया ब्लू ने अपना अंतिम लीग मैच इंडिया ग्रीन के खिलाफ ड्रॉ खेलकर दलीप ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली। अब खिताब के लिए चार सितंबर को उसका सामना इंडिया रेड से होगा। बारिश से बाधित मैच के चौथे व अंतिम दिन का आकर्षण विदर्भ के बाएं हाथ के स्पिनर आदित्य सरवाते रहे। 

विज्ञापन


उनके पांच विकेट की बदौलत इंडिया ग्रीन ने इंडिया ब्लू की दूसरी पारी मात्र 34 ओवर में 117 रन पर समेट दी। इससे इंडिया ग्रीन को जीत के लिए 201 रन का लक्ष्य मिला जिसका पीछा करते हुए उसने दो विकेट पर 14 रन बनाए थे। बारिश के चलते मैच रोकना पड़ा।
विज्ञापन


अंपायरों के दो बार निरीक्षण के बाद शाम 7:15 बजे खेल दोबार शुरू हुआ लेकिन कीट पतंगों के कारण खेल को फिर से रोकना पड़ा। रात 8:15 बजे खेल को समाप्त घोषित कर दिया गया जब इंडिया ग्रीन का स्कोर दो विकेट पर 20 रन था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिया ब्लू ने दिन की शुरूआत बिना किसी नुकसान के 21 रन से आगे से किया लेकिन ध्रुव शोरे (40) के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। टीम ने आखिरी छह विकेट 17 रन के अंदर गवां दिए। सरवते ने 32 रन देकर पांच विकेट लिया तो वहीं विकास मिश्रा ने भी 36 रन खर्च कर तीन खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। इससे पहले इंडिया ब्लू ने पहली पारी में 340 जबकी इंडिया ग्रीन ने 257 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed