{"_id":"39a1c2c6-212d-11e2-9bfd-d4ae52bc57c2","slug":"india-beat-pakistan-in-women-asia-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय महिलाओं ने पाक को हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय महिलाओं ने पाक को हराया
गुआनगोंग (चीन)/एजेंसी
Updated Sun, 28 Oct 2012 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान मिताली राज की शानदार बल्लेबाजी से भारत ने पाकिस्तान को महिला ट्वंटी-20 एशिया कप ग्रुप ‘ए’ मुकाबले में आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम 19.3 ओवर में सिर्फ 93 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
एक समय पाक टीम का स्कोर 15 ओवर में तीन विकेट पर 73 रन था लेकिन उसने आखिरी सात विकेट सिर्फ 27 गेंदों में 20 रन पर गंवा दिए। रीमा मल्होत्रा और अर्चना दास ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में, भारत ने 18.3 ओवर में 94 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ मिताली राज ने 38 गेंदों में तीन चौकों के साथ नाबाद 36 रन की पारी खेली। ओपनर सुलक्षना नायक ने 28 गेंदों में दो चौकों के साथ 23 रन बनाए।
विज्ञापन