फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India beat new zealand by 90 runs in 3rd ODI win series by 3-0 and becomes no one ODI team

IND vs NZ: इंदौर वनडे में जीत के साथ भारत वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर, कप्तान रोहित की फॉर्म सबसे अच्छी खबर

Tue, 24 Jan 2023 09:45 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 24 Jan 2023 09:45 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 3-0 की जीत के साथ ही भारतीय टीम वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई है। इस सीरीज के तीसरे मैच में कप्तान रोहित ने शतक लगाया और विश्व कप की तैयारी में भारतीय टीम ने एक और समस्या का समाधान हासिल कर लिया। 
 

विज्ञापन
India beat new zealand by 90 runs in 3rd ODI win series by 3-0 and becomes no one ODI team
भारत ने तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 90 रन से हराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच टीम इंडिया ने 90 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैच की सीरीज 3-0 से अपने नाम की। यह सीरीज जीतने के साथ ही भारत वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर आ गया। इंदौर में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 385 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 295 रन पर सिमट गई और मैच 90 रन के बड़े अंतर से हार गई। 
विज्ञापन


भारत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली। वहीं, हार्दिक पांड्या ने भी बेहतरीन अर्धशतक लगाया। न्यूजीलैंड के लिए ब्लेयर टिकनर और जेकब डफी ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे ने शतक लगाया। इसके अलावा कोई बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा पाया। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

India beat new zealand by 90 runs in 3rd ODI win series by 3-0 and becomes no one ODI team
रोहित शर्मा और शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित और गिल ने बड़े लक्ष्य की नींव रखी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की। रोहित और गिल की जोड़ी ने पावरप्ले में 82 रन जोड़ दिए। इसके बाद भी ये दोनों रुके नहीं और पहले विकेट के लिए 212 रन की साझेदारी की। पारी के 27वें ओवर में रोहित 85 गेंद में 101 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, गिल भी अगले ओवर में पवेलियन लौट गए। गिल ने 78 गेंद में 112 रन बनाए। इन दोनों के आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई। कोहली 36, किशन 17 और सूर्यकुमार यादव 14 रन बनाकर आउट हो गए। 81 रन के अंदर भारत ने पांच विकेट गंवा दिए। वॉशिंगटन सुंदर भी नौ रन बनातकर आउट हो गए।

हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर ने सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर भारतीय पारी को संभाला। शार्दुल 25 और हार्दिक 54 रन बनाकर आउट हुए। जब तक हार्दिक क्रीज पर थे, तब तक भारत का स्कोर 400 रन तक पहुंचने की उम्मीद बनी हुई थी, लेकिन वह 49वें ओवर में आउट हो गए और भारतीय टीम अंत में नौ विकेट पर 385 रन ही बना पाई। 

India beat new zealand by 90 runs in 3rd ODI win series by 3-0 and becomes no one ODI team
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के लिए ब्लेयर टिकनर और जैकफ डबी ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, माइकल ब्रेसवेल को एक विकेट मिला।

रोहित और गिल ने बनाए रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने इस मैच में अपने वनडे करियर का 30वां शतक लगाया और रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली। अब वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित से आगे सिर्फ विराट कोहली (46 शतक) और सचिन तेंदुलकर (49 शतक) हैं। वहीं, गिल ने इस सीरीज में कुल 360 रन बनाए और तीन मैच की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में बाबर आजम की बराबरी की। अगर गिल इस मैच में एक रन और बना लेते तो वह तीन मैच की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज होते।
विज्ञापन

India beat new zealand by 90 runs in 3rd ODI win series by 3-0 and becomes no one ODI team
डेवोन कॉन्वे - फोटो : सोशल मीडिया
कॉन्वे का शतक बेकार
386 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की दूसरी गेंद में ही फिन एलेन हार्दिक की गेंद पर बोल्ड हो गए। इस समय टीम का भी खाता नहीं खुला था। इसके बाद डेवोन कॉन्वे ने हेनरी निकोलस के साथ मिलकर कीवी टीम की पारी संभाली। दोनों ने 106 रन की साझेदारी की। इसके बाद निकोलस 42 रन बनाकर आउट हो गए। कुलदीप ने उनका विकेट लिया। हालांकि, कॉन्वे एक छोर पर डंटे रहे और मिचेल के साथ 78 रन की साझेदारी की। इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने दो लगातार गेंदों पर मिचेल और टॉम लाथम को आउट किया। मिचेल 24 रन बनाकर आउट हुए और लाथम खाता भी नहीं खोल पाए। 

image

इसके बाद ग्लेन फिलिप्स पांच रन बनाकर ठाकुर का शिकार बन गए। शार्दुल ठाकुर ने न्यूजीलैंड को बैकफुट पर जरूर ठकेला था, लेकिन न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी बची हुई थी। उमरान मलिक ने डेवोन कॉन्वे को आउट कर मैच में भारत की पकड़ मजबूत की, लेकिन अभी भी माइकल ब्रेसवेल और सेंटनर क्रीज पर बने हुए थे। कुलदीप ने ब्रेसवेल को स्टंप आउट करा भारत की जीत तय कर दी। इसके बाद न्यूजीलैंड के पुछल्ले बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और पूरी टीम 41.2 ओवर में 295 रन बनाकर आउट हो गई। 

image

रोहित, कुलदीप की फॉर्म अच्छी खबर
वनडे विश्व कप की तैयारी में जुटी टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा और कुलदीप यादव की शानदार फॉर्म सुखद खबर लेकर आई है। रोहित ने तीन साल बाद वनडे में शतक लगाया। वहीं, कुलदीप ने बीच के ओवरों में विकेट लेकर भारतीय टीम की मैच में वापसी कराई। निकोलस और ब्रेसवेल का अहम विकेट कुलदीप ने ही झटका। गिल और कोहली जैसे खिलाड़ी पहली ही शानदार लय में हैं। ऐसे में रोहित और कुलदीप के लय में आने से भारतीय टीम और मजबूत हो गई है। अब बुमराह और जडेजा के टीम में लौटने पर भारतीय टीम और मजबूत हो जाएगी और घर में विश्व चैंपियन बनने के लिए तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed