{"_id":"7d8b47c4-6fa1-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"india-are-no-longer-unbeatable-at-home-says-david-warner","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्नर की चुनौती, भारत को उसी के घर में हराएंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वार्नर की चुनौती, भारत को उसी के घर में हराएंगे
मेलबर्न/एजेंसी
Updated Tue, 05 Feb 2013 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वार्नर ने अपने देश के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट के सुर में सुर मिलाते हुए कहा है कि जिस तरह इंग्लैंड ने भारत को उसी की जमीन पर मात दी थी, उससे प्रेरणा लेते हुए हम भी भारत को हराकर सीरीज जीतेंगे। वार्नर ने कहा, ‘इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज में भारत के खिलाफ 2-1 की जीत से हम भी प्रेरणा हासिल करेंगे।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत को उसी के मैदान में हराना बहुत मुश्किल काम होता है लेकिन इंग्लैंड ने अपनी जीत से दूसरी टीमों के लिए भारत में जीतने की राह बनाई है। हम भारत में अपनी आगामी टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड के प्रदर्शन को दोहराने का हर संभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ने कहा कि इंग्लैंड की जीत ने हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ाया है जिससे साफ है कि टीम इंडिया को उसके मैदान पर हराया जा सकता है।’ उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए भारत दौरे पर आएगी। पहला टेस्ट 22 फरवरी से शुरू होगा।
विज्ञापन