फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India and Sri Lanka Womens Team clash in final of triangular series, see the probable playing-11

IND vs SL Final Playing-11: त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में भारत और श्रीलंका की टक्कर, देखें संभावित प्लेइंग-11

Sat, 10 May 2025 04:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 10 May 2025 04:02 PM IST
सार

इस मुकाबले को जीतना भारत और श्रीलंका दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि इससे इस साल के अंत में होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों में मदद मिलेगी। भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मैच सुबह 10 बजे शुरू होगा।

विज्ञापन
India and Sri Lanka Womens Team clash in final of triangular series, see the probable playing-11
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय महिला टीम रविवार को कोलंबो में होने वाले त्रिकोणीय वनडे सीरीज के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ हर विभाग में दमदार प्रदर्शन कर चैंपियन बनने की कोशिश करेगी। इस सीरीज में भारत को एकमात्र हार श्रीलंका के खिलाफ मिली है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में हालांकि टीम ने सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया और लीग चरण में चार मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रही।
विज्ञापन

श्रीलंका दो जीत के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने अपना अभियान चार मैचों में एक सफलता के साथ तीसरे और आखिरी पायदान पर खत्म किया। इस मुकाबले को जीतना भारत और श्रीलंका दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि इससे इस साल के अंत में होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों में मदद मिलेगी। भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मैच सुबह 10 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है जिसमें जेमिमा रोड्रिग्स ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक शतक (123) सहित 67 की औसत से अब तक 201 रन बनाये हैं। प्रतिका रावल (164), स्मृति मंधाना (148) और दीप्ति शर्मा (126) ने भी बल्ले से प्रभावी योगदान दिये हैं।
विज्ञापन

दीप्ति की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 93 रन की पारी ने भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचने में मदद की और यह भी जता दिया कि जरूरत पड़ने पर टीम का निचला क्रम भी बल्ले से प्रभावी योगदान दे सकता है। कप्तान हरमनप्रीत कौर फाइनल में बड़ा स्कोर खड़ा कर सीरीज में बल्ले से अबतक की निराशा को पीछे छोड़ना चाहेगी। हरमनप्रीत ने अब तक नाबाद 41, 30 और 28 रन की उपयोगी पारियां खेली है लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रही है।

स्नेह राणा भारत की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज साबित हुई है। दायें हाथ की इस स्पिनर ने अब तक 11 विकेट चटकाये है जिसमें से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पारी में पांच विकेट लेना भी शामिल है। श्रीलंका की टीम एक बार फिर से हर्षिता समरविक्रमा से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। उन्होंने लीग चरण में 53 रन की पारी खेल भारत के खिलाफ टीम को जीत दिलाई थी।

इस 26 साल की वामहस्त बल्लेबाज ने अब तक दो अर्धशतक की मदद से 177 रन बनाये है। श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथु ने अपनी ख्याति के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पायी है। उन्होंने 88 रन बनाने के साथ पांच विकेट लिये थे। वह फाइनल में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ भारत की मुश्किलें बढ़ना चाहेंगी। श्रीलंकाई गेंदबाजों में देवमी विहंगा (नौ विकेट) का सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। भारतीय बल्लेबाजों ने हालांकि दोनों मैचों में इस ऑफ स्पिनर को हावी होने का मौका नहीं दिया।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, नल्लापुरेड्डी चरणी, अमनजोत कौर, शुचि उपाध्याय।

श्रीलंका: हासिनी परेरा, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, मनुदी नानायककारा, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), देवमी विहंगा, मल्की मदारा, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed