फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India among eight direct qualifiers for Women's T20 World Cup 2024

Women's T20 WC 2024: भारत सहित आठ टीमों ने अगले विश्व कप में जगह बनाई, क्वालिफायर से होगा दो टीमों का चुनाव

Tue, 28 Feb 2023 05:09 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 28 Feb 2023 05:09 PM IST
सार

महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए आठ टीमों ने क्वालिफाई कर लिया है। वहीं, बाकी टीमें क्वालिफायर मुकाबले जीतकर मुख्य दौर में जगह बनाएंगी। 
 

विज्ञापन
India among eight direct qualifiers for Women's T20 World Cup 2024
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI Women/Twitter

विस्तार

महिला टी20 विश्व कप 2024 के मुख्य दौर में आठ टीमों ने जगह बना ली है। फाइनल जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया के अलावा भारत और पाकिस्तान ने भी इस टूर्नामेंट में जगह बनाई है। दक्षिण अफ्रीका में हाल ही में समाप्त हुए महिला टी20 विश्व कप में अपने ग्रुप में शीर्ष-तीन में रहने वाली छह टीमें सीधे अगले विश्व कप के मुख्य दौर में पहुंच गई हैं। वहीं, बांग्लादेश ने मेजबान टीम के रूप में टूर्नामेंट में जगह बनाई है। 
विज्ञापन


2023 टी20 विश्व कप में शीर्ष छह से बाहर रहने वाली टीमों में पाकिस्तान की रैंकिंग सबसे बेहतर थी और यह टीम भी आगामी महिला टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप 1 से क्वालीफाई किया, जबकि इंग्लैंड, भारत और वेस्ट इंडीज ने ग्रुप 2 से क्वालीफाई किया। श्रीलंका और आयरलैंड एकमात्र ऐसी टीमें हैं जो हाल ही में आयोजित टी20 विश्व कप से क्वालीफाई करने में असफल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका इस समय रैंकिंग में आठवें स्थान पर है, जबकि आयरलैंड 10वें स्थान पर है। आईसीसी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि साल 2024 की शुरुआत में क्वालीफायर राउंड का आयोजन किया जाएगा और बाकी दो स्थानों के लिए टीमों का चुनाव होगा।

2023 टी20 विश्व कप में भारतीय टीम को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन अगला विश्व कप बांग्लादेश में होना है। यहां के हालात भारत के समान होते हैं। ऐसे में टीम इंडिया को घरेलू हालातों का फायदा मिलेगा और भारत टूर्नामेंट जीतने की प्रबल दावेदारी पेश करेगा। 

टी20 विश्व कप में अब तक ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है। यह टीम छह बार टी20 विश्व कप जीत चुकी है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने एक-एक बार यह टूर्नामेंट जीता है। इन तीन टीमों के अलावा कोई भी टीम यह विश्व कप नहीं जीत पाई है। इस बार दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed