Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   “India Always Gets Hammered”: Kevin Pietersen Questions MCG Pitch After 20-Wicket Day in Ashes Test

AUS vs ENG Ashes: पीटरसन ने ICC पर उठाए सवाल? मेलबर्न पिच की सही तरीके से जांच की मांग, बोले- भारत होता तो...

Sat, 27 Dec 2025 09:15 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 27 Dec 2025 09:15 AM IST
सार

मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन 20 विकेट गिरने से इतिहास रच गया। पिच को लेकर केविन पीटरसन ने भारत का उदाहरण देते हुए दोहरे मापदंडों पर सवाल उठाए। गेंदबाजों का बोलबाला रहा और रिकॉर्ड भीड़ के बीच ऑस्ट्रेलिया ने मामूली स्कोर के बावजूद बढ़त हासिल की।

विज्ञापन
“India Always Gets Hammered”: Kevin Pietersen Questions MCG Pitch After 20-Wicket Day in Ashes Test
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड - फोटो : PTI

विस्तार

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेले जा रहे चौथे एशेज टेस्ट के पहले दिन क्रिकेट इतिहास का एक अनोखा और हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला। पहले दिन ही कुल 20 विकेट गिर गए और दो पारियां समाप्त हुईं। जहां एक तरफ इसने मैच को रोमांचक बना दिया है, वहीं दूसरी तरफ फैंस और क्रिकेट पंडित पिच की जमकर आलोचना कर रहे हैं।
विज्ञापन


टॉस जीतकर इंग्लैंड ने गेंदबाजी चुनी और ऑस्ट्रेलिया को 152 रन पर समेट दिया। इसके बावजूद इंग्लैंड की टीम सिर्फ 110 रन ही बना सकी, जिससे ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 42 रन की बढ़त मिल गई। दिन का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने पिच पर सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

केविन पीटरसन का पिच पर सवाल
पीटरसन ने इस मैच की पिच को लेकर कड़ा सवाल उठाया और भारत का उदाहरण देते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'जब अगर भारतीय पिच पर किसी टेस्ट मैच के पहले ही दिन विकेटों की बरसात होती है, तो भारत को हमेशा कटघरे में खड़ा कर दिया जाता है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि इस बार ऑस्ट्रेलिया की पिच को लेकर भी वही जांच और सवाल उठेंगे। आखिर निष्पक्षता होनी चाहिए। सबके लिए बराबर नियम होने चाहिए।' पीटरसन के इस बयान ने पिच की निष्पक्षता और आईसीसी के दोहरे मापदंडों पर बहस छेड़ दी है।
विज्ञापन

रिकॉर्ड भीड़ की मौजूदगी
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 132 रन बनाए। 42 रन की बढ़त टीम को पहले से हासिल थी। इस तरह दोनों को जोड़कर इंग्लैंड के सामने 175 रन का लक्ष्य है। इस ऐतिहासिक दिन (जब 20 विकेट गिरे) को देखने के लिए एमसीजी में 94,199 दर्शक पहुंचे, जो क्रिकेट इतिहास में एक दिन की सबसे बड़ी भीड़ है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 2015 वर्ल्ड कप फाइनल (93,013) के नाम था। इंग्लैंड पहले तीनों टेस्ट हार चुका है, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 11 दिन में एशेज सीरीज अपने नाम कर ली है। यह टेस्ट अब सम्मान और रिकॉर्ड्स की लड़ाई बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed