{"_id":"6a1059a759c2fa214f0d3c70","slug":"india-all-rounder-vijay-shankar-announced-retirement-from-domestic-cricket-and-ipl-know-career-and-profile-2026-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vijay Shankar: विजय शंकर ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से लिया संन्यास, 2019 वनडे विश्व कप का रहे थे हिस्सा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Vijay Shankar: विजय शंकर ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से लिया संन्यास, 2019 वनडे विश्व कप का रहे थे हिस्सा
Fri, 22 May 2026 06:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 22 May 2026 06:57 PM IST
सार
भारत के ऑलराउंडर विजय शंकर ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया। थ्री डी क्रिकेटर के नाम से मशहूर विजय ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल को अलविदा कह दिया। आइए जानते हैं विजय का क्रिकेट करियर कैसा रहा...
विज्ञापन
विजय शंकर
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारतीय टीम के ऑलराउंडर विजय शंकर ने शुक्रवार को घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। विजय ने कहा कि वह अधिक क्रिकेट खेलने के लिए नए अवसर तलाश रहे हैं। तमिलनाडु के 35 वर्षीय खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में 2025-26 सीजन में त्रिपुरा का दामन थामा था। उन्होंने भारत के लिए 2018 से 2019 तक 12 वनडे और नौ टी20 मुकाबले खेले। शंकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिये अपने फैसले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विजय ने बताया फैसले के पीछे का कारण
विजय शंकर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, क्रिकेट मेरी जिंदगी है। मैंने 10 साल की उम्र में खेलना शुरू किया था और 25 साल बाद मैं हर स्तर पर और उच्चतम स्तर तक खेलने के लिए आभारी और भाग्यशाली हूं। अपने देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा मेरे सबसे गौरवपूर्ण और खुशी के पलों में से एक रहेगा। मैंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया है ताकि मैं नए अवसरों की तलाश कर सकूं और और भी क्रिकेट खेल सकूं। मुझे वह करने देने के लिए धन्यवाद कहना काफी नहीं होगा जो मुझे पसंद है। मैं आपका सदा आभारी रहूंगा।

बीसीसीआई-भारतीय टीम को दिया धन्यवाद
विजय ने आगे लिखा, बीसीसीआई और भारतीय क्रिकेट टीम का बहुत आभारी हूं। बहुत कुछ सीखने को मिला, अनगिनत यादें बनीं और कई प्रेरणाएं मिलीं! देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सर्वोच्च सम्मान की बात है। नागपुर में भारत के 500वें वनडे मैच का आखिरी ओवर फेंकना और 2019 विश्व कप में पहली गेंद पर पहला विकेट लेना, ये ऐसे पल हैं जिन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।

चार आईपीएल टीमों का रहे हैं हिस्सा
- विजय 2019 वनडे विश्व कप का हिस्सा रहे थे। विजय राष्ट्रीय टीम के लिए आखिरी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ मैनचेस्टर में खेलने उतरे थे। इसके बाद टखने में चोट के कारण उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा और फिर वह टीम में अपनी जगह नहीं बना सके।
- शंकर ने अपने करियर में चार आईपीएल टीमों का प्रतिनिधित्व किया।
- वह 2014 और 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे। विजय सनराइजर्स हैदराबाद (2017, 2019-2021), दिल्ली कैपिटल्स (2018) और गुजरात टाइटंस (2022-2024) में रहे हैं।
- मौजूदा आईपीएल में वह किसी टीम का हिस्सा नहीं थे।
विजय शंकर का घरेलू करियर
विजय शंकर ने 2012 में डेब्यू किया था। उन्होंने 77 प्रथम श्रेणी , 112 लिस्ट ए और 159 टी20 मुकाबले खेले। शंकर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 4253 रन बनाए जिसमें 13 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने 43 विकेट भी लिए हैं। लिस्ट ए मैचों में विजय के नाम 2790 रन हैं जिसमें दो शतक, 15 अर्धशतक और 73 विकेट शामिल हैं। टी20 में उन्होंने 2583 रन बनाने के अलावा 38 विकेट भी लिए हैं।