फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Lucknow Super Giants are optimistic that Mayank Yadav will join the squad around the second week of April

IPL 2025: मयंक यादव की फिटनेस पर आई ताजा जानकारी, लखनऊ सुपरजाएंट्स को तेज गेंदबाज के जल्द जुड़ने की उम्मीद

Mon, 17 Mar 2025 10:51 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 17 Mar 2025 10:51 AM IST
सार

अगर मयंक टीम से 11 या 12 अप्रैल को जुड़ते हैं तो इसका मतलब है कि वह पहले सात मैचों में नहीं खेल पाएंगे जिसमें दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबला भी शामिल है।

विज्ञापन
Lucknow Super Giants are optimistic that Mayank Yadav will join the squad around the second week of April
मयंक यादव - फोटो : ANI

विस्तार

लखनऊ सुपरजाएंट्स को उम्मीद है कि उसके तेज गेंदबाज मयंक यादव 11 या 12 अप्रैल तक टीम से जुड़ जाएंगे। मयंक चोट से उबर रहे हैं, लेकिन उन्हें खेलने के लिए अभी मंजूरी नहीं मिली है। पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने के बाद उन्हें पीठ में चोट लग गई थी। वह बंगलुरू में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे थे और उन्होंने हाल ही में गेंदबाजी शुरू की थी। 
विज्ञापन

लखनऊ को हरी झंडी मिलने का इंतजार
इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में खबर आई थी कि मयंक आईपीएल 2025 सीजन के पहले चरण में नहीं खेल सकेंगे और अब ताजा जानकारी सामने आई है कि वह अप्रैल के दूसरे सप्ताह में टीम से जुड़ेंगे। एक सूत्र ने मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया कि मयंक नेट्स पर अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और उनमें मैच की तैयारी दिख रही है। लखनऊ की टीम को अब सेंटर ऑफ एक्लीसेंस से हरी झंडी मिलने का इंतजार है जिससे मयंक टीम से जुड़ सकें। 

ये भी पढ़ें: R Ashwin: 100वां टेस्ट खेलने के बाद ही संन्यास लेना चाहते थे रविचंद्रन अश्विन, धोनी को कर दिया था आमंत्रित
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि मयंक जल्द ही टीम से जुड़ेंगे। अगर मयंक टीम से 11 या 12 अप्रैल को जुड़ते हैं तो इसका मतलब है कि वह पहले सात मैचों में नहीं खेल पाएंगे जिसमें दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबला भी शामिल है। मयंक ने पिछले आईपीएल सीजन 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर सुर्खियां बटोरी थी।
विज्ञापन

पिछले सीजन बटोरी थी सुर्खियां 
मयंक 2023 सीजन में चोट के कारण बाहर रहे थे, लेकिन उन्होंने पिछले सीजन पंजाब किंग्स के खिलाफ डेब्यू मैच में ही तीन विकेट झटके थे। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ अगले मैच में भी उन्होंने तीन विकेट लिए जिससे लगातार दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। हालांकि, उनका अभियान सिर्फ चार मैचों तक ही सीमित रहा क्योंकि साइड स्ट्रेन के कारण वह आगे नहीं खेल सके। पिछले सीजन ज्यादातर समय बाहर रहने के बावजूद लखनऊ फ्रेंचाइजी ने उन पर भरोसा जताया और मेगा नीलामी से पहले मयंक को 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: सत्र से पहले स्टार खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई फ्रेंचाइजी की मुश्किलें, टीम संयोजन बना बड़ी चुनौती

लखनऊ सुपरजाएंट्स के क्रिकेट निदेशक बनाए गए जहीर खान ने कहा था कि जब मयंक पूरी तरह फिटनेस हासिल कर लेंगे तब टीम उनके साथ कड़ी मेहनत करेगी। लखनऊ सुपरजाएंट्स आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजसेखरा रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से करेगी। टीम इस बार नए कप्तान ऋषभ पंत की अगुआई में खेलने उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed