फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India all-rounder Jayant Yadav ties the knot with Disha Chawla

शादी के बंधन में बंधे भारतीय ऑलराउंडर जयंत यादव, युजवेंद्र चहल ने दी बधाई

Tue, 16 Feb 2021 05:38 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 16 Feb 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
India all-rounder Jayant Yadav ties the knot with Disha Chawla
भारतीय ऑलराउंडर जयंत यादव ने की शादी - फोटो : social media

भारतीय ऑलराउंडर जयंत यादव शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड दिशा चावला संग सात फेरे लिए। इस बात की जानकारी टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया के जरिए दी। दरअसल, चहल ने शादी की एक तस्वीर साझा कर जयंत और दिशा को बधाई दी है। 

विज्ञापन


दरअसल, जयंत और दिशा ने साल 2019 में सगाई की थी। उस समय जयंत आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे। इस बार भी मुंबई ने उन्हें रिटेन किया है। भारत की तरफ से जयंत यादव ने अबतक चार टेस्ट और एक वनडे मैच खेले हैं।
विज्ञापन


अपने टेस्ट डेब्यू में जयंत ने 62 रन बनाने के साथ साथ गेंदबाजी में चार विकेट भी हासिल किए थे। जयंत के नाम टेस्ट में एक शतक भी है। नंबर नौ पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट में शतक जमाने वाले जयंत भारत के पहले बल्लेबाज बने थे। उन्होंने यह कारनामा 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट में किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


मुंबई इंडियंस ने भी जयंत और दिशा को शादी की बधाई दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed