{"_id":"1e2ae9aa3583e3e4fd862a1097daa3e9","slug":"india-a-won-deodhar-trophy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरली विजय की शतकीय साझेदारी, टीम ने जीती ट्रॉफी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुरली विजय की शतकीय साझेदारी, टीम ने जीती ट्रॉफी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में चल रहे देवधर ट्रॉफी के फाइनल मैच में इंडिया ए ने विपक्षी टीम इंडिया बी को 87 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ‘ए’ ने 50 ओवर में सात विकेट पर 286 रन बनाए। ओपनर फैजल (100) और मुरली विजय (69) के बीच पहले विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी हुई। केदार जाधव ने 39 गेंदों में 58 रन बनाए।
फैजल और विजय ने पहले विकेट की साझेदारी के दौरान तकरीबन 31 ओवर से ज्यादा खेले। विदर्भ के कप्तान ने नौ चौके और तीन छक्के लगाए। विजय धैयपूर्ण पारी खेलते हुए 91 गेंदों में 69 रन बनाए।
विज्ञापन
जवाब में इंडिया ‘बी’की पूरी टीम 40.4 ओवर में 199 रन पर सिमट गई। कृष्णा दास, श्रीनाथ अरविंद और शर्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट झटके। बांए हाथ के स्पिनर शहबाज नदीम ने 36 रन देकर तीन बल्लेबाजों को पेवेलियन भेजा। केवल स्टुअर्ट बिन्नी ने 60 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
इंडिया ‘बी’ 15वें ओवर में ही मैच पर अपनी पकड़ गंवा दी थी जब उसके आधे खिलाड़ी महज 54 के स्कोर पेवेलियन लौट चुके थे।
कप्तान उन्मुक्त चंद (8), मयंक अग्रवाल (3), श्रेयाष अयर (24), बाबा अपराजित (00) और दिनेश कार्तिक (12) सस्ते में पेेवेलियन लौट गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव (45) और बिन्नी ने छठे विकेट के लिए 62 रन जोड़े लेकिन जीत के लिए यह काफी नहीं था। आखिरी में करण शर्मा ने तीन छक्के उड़ाए।