फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India A vs South Africa A 1st Unofficial ODI match result and scorecard details Ruturaj Gaikwad hundered

IND A vs SA A: ऋतुराज गायकवाड़ की शतकीय पारी से भारत ए की जीत, पहले अनौपचारिक वनडे में द. अफ्रीका ए को दी मात

Thu, 13 Nov 2025 10:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 13 Nov 2025 10:18 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 285 रन बनाए। जवाब में गायकवाड़ ने 129 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 117 रनों की पारी खेली जिससे भारत ए ने 49.3 ओवर में छह विकेट पर 290 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

विज्ञापन
India A vs South Africa A 1st Unofficial ODI match result and scorecard details Ruturaj Gaikwad hundered
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : BCCI

विस्तार

सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ की शतकीय पारी की मदद से भारत ए ने पहले अनौपचारिक वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ए को चार विकेट से हराया। राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डीन फोरेस्टर, डिलानो पोटगिएटर और जोर्न फॉर्चूइन के अर्धशतकों की मदद से 50 ओवर में नौ विकेट पर 285 रन बनाए। जवाब में गायकवाड़ ने 129 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 117 रनों की पारी खेली जिससे भारत ए ने 49.3 ओवर में छह विकेट पर 290 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। 
विज्ञापन

भारत ए की पारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए गायकवाड़ और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने भारत ए को अच्छी शुरुआत दिलाई। अभिषेक 25 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हुए। रियान पराग इसके बाद अपना विकेट जल्दी गंवा बैठे और आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिर कप्तान तिलक वर्मा ने गायकवाड़ का साथ निभाया और दोनों बल्लेबाजों के बीच अच्छी साझेदारी हुई। इसे बार्टमैन ने तिलक को आउट कर तोड़ा जो 39 रन बनाकर आउट हुए। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन 17 रन बनाकर चौथे बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गायकवाड़ एक छोर पर टिके रहे और उन्होंने शतक पूरा किया। हाल ही में भारतीय टेस्ट टीम से रिलीज किए गए नीतीश कुमार रेड्डी ने दूसरे छोर पर गायकवाड़ का बखूबी साथ निभाया। वूरेन ने गायकवाड़ को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके कुछ देर बाद बार्टमैन ने नीतीश को आउट किया जो 37 रन बनाकर आउट हुए। फिर निशांत सिंधू और हर्षित राणा ने भारत ए को जीत दिलाई। निशांत 29 रन और हर्षित छह रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका ए के लिए वूरेन, फॉर्चूइन और बार्टमैन ने दो-दो विकेट लिए। 
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका ए ने की थी खराब शुरुआत
इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ए की शुरुआत बेहद खराब रही थी और टीम ने 53 रन के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, फोरेस्टर, पोटगिएटर और फॉर्चूइन ने अर्धशतक लगाकर ना सिर्फ दक्षिण अफ्रीका ए की पारी को संभाला, बल्कि टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक भी पहुंचाया। पोटगिएटर हालांकि शतक लगाने से चूक गए और 105 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 90 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, फोरेस्टर ने 83 गेंदों पर 77 और फॉर्चूइन ने 56 गेंदों पर 59 रन बनाए। इन तीन बल्लेबाजों के अलावा दक्षिण अफ्रीका ए का कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। भारत ए के लिए अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत सिंधू, रियान पराग और नीतीश रेड्डी को एक-एक सफलता मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed