फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India A vs New Zealand A unofficial Test Rajat Patidar second century in four innings Ruturaj missed century

India A vs New Zealand A: रजत पाटीदार का चार पारियों में दूसरा शतक, ऋतुराज हुए नर्वस नाइटटीज का शिकार

Sat, 17 Sep 2022 10:07 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: रोहित राज Updated Sat, 17 Sep 2022 10:07 PM IST
सार

मध्य प्रदेश को रणजी चैंपियन बनाने में अहमद योगदान निभाने वाले रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी की। पिछली चार पारियों में उनका यह दूसरा शतक है। उन्होंने न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ ही पहले अनौपचारिक टेस्ट की पहली पारी में 176 रन बनाए थे।

विज्ञापन
India A vs New Zealand A unofficial Test Rajat Patidar second century in four innings Ruturaj missed century
रजत पाटीदार और ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड ए टीम तीन अनौपचारिक टेस्ट और तीन अनौपचारिक वनडे मैचों के लिए भारत के दौरे पर है। शुरुआती दो टेस्ट ड्रॉ होने के बाद तीसरा मुकाबला बेंगलुरु में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ए टीम ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 20 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए मैच के चौथे और अंतिम दिन 396 रन और बनाने होंगे। इससे पहले भारत ए ने पहली पारी में 293 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में सात विकेट पर 359 रन बनाए। न्यूजीलैंड ए ने पहली पारी में 237 रन बनाए थे।
विज्ञापन


भारत के लिए दूसरी पारी में फॉर्म में चल रजत पाटीदार ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने नाबाद 109 रन बनाए। ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ शतक से चूक गए। वह नर्वस नाइनटीज का शिकार हो गए। ऋतुराज ने 94 रन बनाए। सरफराज खान ने 63 और कप्तान प्रियांक पांचाल ने 62 रनों का योगदान दिया। राहुल चाहर 10, अभिमन्यु ईश्वरन चार और विकेटकीपर उपेंद्र यादव एक रन बनाकर आउट हुए। शार्दुल ठाकुर खाता नहीं खोल पाए।
विज्ञापन


दूसरी पारी में भारत ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिमन्यु ईश्वरन चौथे ओवर में सोलिया का शिकार बन गए। उनके आउट होने के बाद प्रियांक पांचाल और गायकवाड़ ने दूसरे विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी की। पांचाल को जोए पांचाल ने आउट कर भारत ए को दूसरा झटका दिया। 130 रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद पाटीदार और गायकवाड़ ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायकवाड़ को आउट कर वाल्कर ने भारत-ए को तीसरा झटका दिया। इसके बाद पाटीदार ने सरफराज के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 108 रन जोड़े। मध्य प्रदेश को रणजी चैंपियन बनाने में अहमद योगदान निभाने वाले रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी की। पिछली चार पारियों में उनका यह दूसरा शतक है। उन्होंने न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ ही पहले अनौपचारिक टेस्ट की पहली पारी में 176 रन बनाए थे।


भारत-ए ने न्यूजीलैंड ए को 416 रन का लक्ष्य दिया। न्यूजीलैंड ए की शुरुआत दूसरी पारी में खराब रही। बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार ने उसे पहला झटका दिया। सौरभ ने रचिन रवींद्र को 12 रन के निजी स्कोर पर एलबीडबल्यू कर दिया। जोए कार्टर छह और जोए वाल्कर खाता खोले बगैर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed