फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India A Suffer Narrow Five Run Defeat In Third Odi Lose SeriesTo New Zealand A

NZ A vs IND A: इंडिया ए को तीसरे में मिली हार, हाथ से फिसली सीरीज

Sun, 26 Jan 2020 03:06 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 26 Jan 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
India A Suffer Narrow Five Run Defeat In Third Odi Lose SeriesTo New Zealand A
India A New Zealand A - फोटो : सोशल मीडिया

भारत-ए को अंतिम नौ गेंदों पर चार विकेट गंवाने के कारण तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में रविवार को न्यूजीलैंड ए के हाथों पांच रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा। भारत को सीरीज जीतने के लिए 271 रन की दरकार थी। भारत को अंतिम ओवर में सात रन चाहिए थे और उसके दो विकेट बचे हुए थे, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन (नाबाद 71) ने पहली गेंद खाली जाने के बाद दूसरी गेंद पर एक रन ले लिया।

विज्ञापन


उनका यह फैसला यह काफी महंगा साबित हुआ, क्योंकि तेज गेंदबाज काइल जैमीसन (49 रन देकर चार विकेट) ने संदीप वॉरियर और इशान पोरेल को लगातार गेंदों पर आउट करके दो गेंद शेष रहते ही न्यूजीलैंड को जीत दिला दी। न्यूजीलैंड ए ने मार्क चैपमैन के नाबाद 110 रन की मदद से पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर सात विकेट पर 270 रन बनाए थे।
विज्ञापन


 भारतीय टीम 49.4 ओवर में 265 रन पर आउट हो गई और इस तरह से न्यू जीलैंड ए ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। भारत-ए ने 49वें ओवर में अक्षर पटेल (32) और राहुल चाहर (शून्य) के विकेट गंवाए थे। इन दोनों के बाएं हाथ के स्पिनर अजाज पटेल ने आउट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से न्यूजीलैंड महत्वपूर्ण मोड़ पर बेहतर खेल दिखाने में सफल रहा। पृथ्वी शॉ (55) और रुतुराज गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी करके भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। कप्तान मयंक अग्रवाल (22) अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए।

इनके अलावा केवल किशन और अक्षर ही गेंदबाजों का डटकर सामना कर पाए। सूर्यकुमार यादव (पांच) और विजय शंकर (19) ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए। न्यूजीलैंड की तरफ से बाएं हाथ के स्पिनरों अजाज पटेल (44 रन देकर तीन) और रचित रविंद्रा (43 रन देकर दो) ने भारत के मध्य और निचले क्रम को नुकसान पहुंचाया। इससे पहले न्यूजीलैंड ए की पारी चैपमैन के इर्दगिर्द घूमती रही।

भारत ने उसका शीर्षक्रम लड़खड़ा दिया था। एक समय उसका स्कोर चार विकेट पर 68 और फिर छह विकेट पर 105 रन था, लेकिन चैपमैन और टॉड एस्टल (56) ने सातवें विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी की जिससे कीवी टीम चुनौतीपूर्ण सकोर खड़ा करने में सफल रही। अब इन दोनों टीमों के बीच दो अनधिकृत टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी जो 30 जनवरी से क्राइस्टचर्च में शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed