{"_id":"5cea1c7abdec22070264c39c","slug":"india-a-priyank-panchal-and-abhimanyu-ishwaran-scored-centuries-against-srilanka-a-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनौपचारिक टेस्ट सीरीज: ओपनर पांचाल-ईश्वरन की 352 रन की साझेदारी, इंडिया-ए की शानदार शुरुआत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अनौपचारिक टेस्ट सीरीज: ओपनर पांचाल-ईश्वरन की 352 रन की साझेदारी, इंडिया-ए की शानदार शुरुआत
Sun, 26 May 2019 10:26 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 26 May 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
प्रियांक अभिमन्यु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच अनौपचारिक टेस्ट मैच खेला जा रहा है।
विज्ञापन
दो मैचों की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज के पहले मैच में के पहले दिन भारत-ए की टीम ने दमदार शुरुआत की।
सलामी बल्लेबाज प्रियांक पांचाल (160) और अभिमन्यु ईश्वरन (नाबाद 189) की शतकीय पारियों और पहले विकेट के लिए 352 रन की साझेदारी के दम पर भारत ए ने श्रीलंका-ए के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट मैच में पहले दिन स्टंप तक एक विकेट पर 376 रन बना लिए।
दो मैचों की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत ए ने पहले बल्लेबाजी चुनी थी।
पांचाल ने 261 गेंद की पारी में 9 चौके और 2 छक्के लगाए। स्टंप्स के समय ईश्वरन 250 गेंद पर नाबाद 189 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने अब तक 17 चौके और 3 छक्के लगाए हैं।
विज्ञापन