फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India A match shifted in australia

खराब पिच के कारण ट्रांसफर हुआ भारत का मैच

Wed, 23 Jul 2014 05:43 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 23 Jul 2014 05:43 PM IST
विज्ञापन
India A match shifted in australia

डार्विन के नार्थलाइन ओवल की पिच की गुणवत्ता को तय मानकों से कमतर पाए जाने के बाद डार्विन से चतुष्कोणीय एकदिवसीय मैचों की सीरीज के शेष मैचों को अन्य स्टेडियमों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

विज्ञापन


भारत-ए को इस पिच पर गुरुवार को नेशनल परफार्मेंस स्क्वैड (एनपीएस) के साथ सीरीज का अगला मैच खेलना था लेकिन अब इस मैच को डार्विन के बजाय द गार्डंस में खेला जाएगा।
विज्ञापन


रॉबिन उथप्पा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के 2 मैच में से एक में जीत हासिल की जबकि एक में हार मिली है। भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस दौरे में अब तक बेहद शानदार रहा है। एकदिवसीय टूर्नामेंट से पहले भारत ने 2 चार दिवसीय गैर आधिकारिक टेस्ट मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतरनाक बाउंस से पिच पर उठे सवाल

India A match shifted in australia
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के अधिकारी सीन कारी ने बताया, "रविवार को इस पिच पर हुए मैच में बाउंस को लेकर सवाल उठाए गए थे जिसके बाद अब डार्विन में शेष मैच नहीं कराए जाएंगे।"

उन्होंने कहा, "इस पिच की समीक्षा करने के बाद बुधवार की सुबह हमने निर्णय लिया कि यहां भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका-ए के शेष दोनों मैचों को नहीं कराया जाएगा। क्यूरेटर ने इस पिच को सुधारने के लिए काम किया है लेकिन यहां अधिक सुधार की जरूरत है और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप इसे ढालने में समय लगेगा।"

इसके अलावा गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया-ए और दक्षिण अफ्रीका-ए के बीच होने वाले मैच को भी यहां से स्थानांतरित कर अब मरारा में कराया जाएगा।

हार के बाद टीम इंडिया को मिली जीत

India A match shifted in australia
चतुष्कोणीय एकदिवसीय सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया-ए के हाथों हारने के बाद भारतीय टीम ने दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका-ए को हराकर जोरदार वापसी की है।

मनीष पांडे (91) और मनोज तिवारी (93) की जोरदार पारियों के बाद तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी के 5 विकेट की घातक गेंदबाजी से भारत-ए ने दक्षिण अफ्रीका-ए को 70 रन से वनडे टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। मोहित शर्मा इस मैच में एक भी विकेट नहीं झटक सके थे।

भारत-ए ने 7 विकेट पर 326 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम को 47.1 ओवर में 256 रन पर निपटा दिया। भारत की दो मैचों में यह पहली जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed