इंडिया ए ने इंग्लैंड लॉयन्स को 140 रन पर समेटा, दिया फॉलोऑन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे पहले भारत ए ने दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 282 रन से की लेकिन लॉयन्स ने वापसी करते हुए मेजबान टीम को 392 रन पर समेट दिया। टेस्ट टीम से बाहर चल रहे करुण नायर अपने कल के 14 रन के स्कोर में कोई इजाफा नहीं कर पाए। उन्होंने जैक चैपल की गेंद पर विकेटकीपर ओली पोप को कैच थमाया।
मध्यक्रम में सिर्फ पिछले मैच के शतकवीर केएस भरत ही उपयोगी योगदान दे पाए। उन्होंने 46 रन की पारी खेली और आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज रहे। लॉयन्स की ओर से चैपल सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 60 रन देकर चार विकेट चटकाए। स्पिनर डैनी ब्रिग्स ने 71 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने सतर्क शुरुआत की और पहले पांच ओवर में 23 रन जोड़े। नवदीप सैनी ने मैक्स होल्डन (19) को पगबाधा करके भारत को पहली सफलता दिलाई। पहले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले सैम हेन पांच रन बनाने के बाद वरुण आरोन की गेंद पर विकेटकीपर भरत को कैच दे बैठे। सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने भी 15 रन बनाने के बाद शाहबाज नदीम की गेंद पर भरत को कैच थमाया।
लॉयन्स की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और पूरी टीम 48.4 ओवर में सिमट गई। ओली पोप टीम के शीर्ष स्कोरर रहे। उन्होंने 25 रन बनाए। तेज गेंदबाज सैनी और बायें हाथ के स्पिनर नदीम ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे आरोन और जलज सक्सेना ने दो-दो विकेट हासिल किए। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने इसके बाद फॉलोऑन खेलते हुए भारत ए के गेंदबाजों को दिन का खेल खत्म होने तक सफलता से महरूम रखा।