फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India A emerged the Challenger Trophy Champions after securing a three-wicket win over India D

BCCI senior women Challenger Trophy: यास्तिका और झांसी की अर्धशतकीय पारी, इंडिया ए ने इंडिया डी को हराकर खिताब पर किया कब्जा

Thu, 09 Dec 2021 06:57 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 09 Dec 2021 06:57 PM IST
सार

इंडिया ए की महिला क्रिकेट टीम ने इंडिया डी को तीन विकेट से हराकर बीसीसीआई सीनियर महिला चैलेंजर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। मुलापडु क्रिकेट काम्प्लेक्स में गुरुवार को खेले गए फाइनल में इंडिया ए की तरफ से सीएच झांसी लक्ष्मी (54) और यास्तिका भाटिया (86) ने मैच जिताऊ पारी खेली। 
 

विज्ञापन
India A emerged the Challenger Trophy Champions after securing a three-wicket win over India D
इंडिया डी - फोटो : twitter@BCCIWomen

विस्तार

यस्तिका भाटिया (86 रन, 102 गेंद) और चल्ला झांसी लक्ष्मी (64 रन, 70 गेंद)के अर्द्धशतकों की मदद से इंडिया ए ने बृहस्पतिवार को यहां महिला चैलेंजर ट्रॉफी के फाइनल में इंडिया डी पर तीन विकेट से जीत दर्ज की।

विज्ञापन


पूजा वस्त्राकार की अगुवाई वाली टीम ने आठ विकेट पर 219 रन बनाए थे। ओपनर एस मेघना ने 45 और अमनजोत कौर ने 55 रन की पारियां खेली थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ए की टीम ने 45.4 ओवर में ही सात विकेट खोकर 224 रन बना लिए और मैच के साथ सीरीज भी अपने नाम कर ली। हालांकि इंडिया ए के लिए यह जीत आसान नहीं थी और उसने सातवें ओवर में ही अपनी सलामी जोड़ी के विकेट गंवा दिए। लेकिन फिर झाँसी और यास्तिका ने मिलकर तीसरे विकेट 95 रनों की बड़ी साझेदारी की और टीम को खिताबी जीत दिलाने में सफल रहीं।
विज्ञापन

चार टीमों के इस टूर्नामेंट में इंडिया डी ने अजेय रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया था लेकिन खिताबी मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा। राजेश्वरी गायकवाड़ ने 36 रन देकर चार विकेट लिए लेकिन उनका प्रदर्शन भी इंडिया डी को नहीं जिता सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed