{"_id":"0c420587e8118deb975e7c32c6e18e04","slug":"india-a-defeat-south-africa-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"D\/L के बूते इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
D/L के बूते इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराया
प्रिटोरिया/एजेंसी
Updated Sat, 10 Aug 2013 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपनर शिखर धवन (85), रोहित शर्मा (65), सुरेश रैना (60) और अंबाती रायडू (57) के जोरदार अर्धशतकों से भारत ‘ए’ ने दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ को त्रिकोणीय वन-डे सीरीज के वर्षा बाधित मुकाबले में डकवर्थ लुइस नियम के तहत 18 रन से हरा दिया। मैच से पहले आई बारिश के कारण मैच में ओवरों की संख्या 38 कर दी गई थी।
विज्ञापन
भारत ने पहले खलते हुए पांच विकेट पर 309 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में मेजबान टीम 34.4 ओवर में जब पांच विकेट पर 258 रन बना चुकी थी तभी बारिश ने फिर से दस्तक दे दी।
विज्ञापन
इसके बाद खेल संभव नहीं हो पाया। उस समय डकवर्थ लुईस नियम के तहत दक्षिण अफ्रीका के सामने लक्ष्य 277 रन का था लेकिन मेजबान टीम इस लक्ष्य से काफी दूर रह गई और भारत को टूर्नामेंट में पहली जीत मिल गई।
विज्ञापन
भारत बृहस्पतिवार को ऑस्ट्रेलिया से सात रन से हार गया था।
दक्षिण अफ्रीका के लिए डीन एल्गर ने 72 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 84 रन ठोके जबकि वान जार्सवेल्ड ने 69 रन का योगदान किया।
भारत की ओर से ऑफ स्पिनर परवेज रसूल और लेफ्ट आर्म स्पिनर शाहबाज नदीम ने दो-दो विकेट लिए।