फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India A beats United Arab Emirates A by 8 wickets in ACC Mens Emerging Teams Asia Cup 2023 Yash Dhull hits cen

ACC Emerging Asia Cup: यश ढुल ने लगाया धमाकेदार शतक, हर्षित राणा की कातिलाना गेंदबाजी; भारत ने यूएई को हराया

Fri, 14 Jul 2023 07:44 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: रोहित राज Updated Fri, 14 Jul 2023 07:44 PM IST
सार

भारत की जीत के हीरो कप्तान यश ढुल और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षित राणा रहे। ढुल ने शानदार शतक लगाया। वह 108 रन बनाकर नाबाद रहे। हर्षित ने चार विकेट चटकाए। अब भारत-ए का दूसरा मुकाबला नेपाल-ए से सोमवार (17 जुलाई) को होगा। इसके बाद 19 जुलाई को पाकिस्तान से मैच होगा।

विज्ञापन
India A beats United Arab Emirates A by 8 wickets in ACC Mens Emerging Teams Asia Cup 2023 Yash Dhull hits cen
यश ढुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने एसीसी पुरुष इमर्जिंग कप में जीत के साथ शुरुआत की है। श्रीलंका में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में भारत-ए की टीम ने अपने पहले मैच में यूएई-ए को आठ विकेट से हरा दिया। भारत की जीत के हीरो कप्तान यश ढुल और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षित राणा रहे। ढुल ने शानदार शतक लगाया। वह 108 रन बनाकर नाबाद रहे। हर्षित ने चार विकेट चटकाए। अब भारत-ए का दूसरा मुकाबला नेपाल-ए से सोमवार (17 जुलाई) को होगा। इसके बाद 19 जुलाई को पाकिस्तान से मैच होगा।
विज्ञापन


भारत-ए के कप्तान यश ढुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यूएई-ए ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 175 रन बनाए। उसके लिए कप्तान ए वी चिदंबरम ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। आर्यांश शर्मा में 38 और मोहम्मद फराजुद्दीन ने 35 रन बनाए।  जश जियानानी ने 13 और अली नासेर ने 10 रन का योगदान दिया। टीम के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। जवादुल्लाह ने नाबाद नौ, अंश टंडन ने पांच, संचित शर्मा, लवप्रीत सिंह और अदित्य शेट्टी ने दो-दो रन बनाए। जोनाथन फिगी खाता नहीं खोल सके।
विज्ञापन

भारतीय गेंदबाजों बरपाया कहर
भारत के गेंदबाजों ने कप्तान यश ढुल के पहले गेंदबाजी के फैसले को सही साबित किया। हर्षित राणा ने 41 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। आंध्र के तेज गेंदबाज नितीश कुमार रेड्डीने 32 रन देकर दो विकेट चटकाए। वहीं, बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज मानव सुथार ने 28 रन देकर दो विकेट लिए। आकाश सिंह को एक सफलता मिली।
विज्ञापन

ढुल और निकिन ने की शतकीय साझेदारी
176 रन के लक्ष्य ने भारतीयों के लिए कभी भी खतरा पैदा नहीं किया। टीम इंडिया ने 26.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाकर जीत की औपचारिकता पूरी कर ली। भारत के दोनों ओपनर साई सुदर्शन और अभिषेक शर्मा छह रन के अंदर पवेलियन लौट गए। सुदर्शन ने आठ और अभिषेक ने 19 नर बनाए। 5.1 ओवर में 41 रन के स्कोर पर दो विकेट गिर जाने के बाद कप्तान यश ढुल और निकिन जोस ने मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी की। ढुल ने 84 गेंद पर नाबाद 108 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 20 चौके और एक छक्का लगाया। निकिन जोस ने 53 गेंद पर नाबाद 41 रन बनाए। उन्होंने पांच चौके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed