फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india a beat australia a in women t 20

भारत 'ए' ने महिला टी-20 श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया 'ए' का सूपड़ा साफ किया

Fri, 26 Oct 2018 10:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
india a beat australia a in women t 20

कप्तान हरमनप्रीत कौर (41) और युवा जेमिमा रोड्रिग्स (38) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बाद स्पिनर पूनम यादव की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत 'ए' महिला टीम ने शुक्रवार को यहां तीसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया 'ए' को 37 रन से शिकस्त देकर श्रृंखला 3-0 से अपने नाम की।

विज्ञापन


भारत 'ए' ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 154 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया 'ए' की पारी को 19.2 ओवर में 117 रन पर समेट दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही। उसने 18 रन पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद रोड्रिग्स और विकेटकीपर तानिया भाटिया (13) ने 52 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन


रोड्रिग्स ने 29 गेंद की पारी में चार चौके लगाए। इसके बाद हरमनप्रीत एक छोर संभालते हुए तेजी से रन बनाने में सफल रही। उन्होंने 27 गेंद की पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। आखिरी तीन ओवरों में दयालन हेमलता (12) और दीप्ति शर्मा (नाबाद 18) आठवें विकेट के 29 रन की साझेदारी कर स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया 'ए' की टीम कभी लय में नहीं आ पाई। पूनम के तीन विकेट के अलावा पूजा वस्त्रकार और अनुजा पाटिल को दो-दो सफलता मिली। दीप्ति और राधा यादव ने एक-एक खिलाड़ी को पवेलियन भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed