{"_id":"59b51fa84f1c1bed7f8b5978","slug":"independence-cup-will-open-to-get-for-interntional-matches-pak-coach-says","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" पाक कोच ने कहा, इंडिपेंडेस कप से पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी होगी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक कोच ने कहा, इंडिपेंडेस कप से पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी होगी
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Sun, 10 Sep 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
मिकी आर्थर
- फोटो : The indian express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर ने कहा है कि इंडिपेंडेस कप से पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी होगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस सीरीज को जीतने के लिए हर संभव कोशिश करेगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी रहे मिकी आर्थर के अनुसार विश्व एकादश और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला इंडिपेंडेस कप पाकिस्तान में क्रिकेट के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। उल्लेखनीय है कि 2009 में टेस्ट सीरीज के दौरान श्रीलंका की टीम पर लाहौर में आतंकी हमला हुआ था। उसके बाद से वहां इंटरनेशनल मैच नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
पाक विश्व कप की तैयारी कर रहा है
चैंपियंस ट्रॉफी
- फोटो : SELF
आर्थर ने कहा कि पाकिस्तान की टीम दूसरी टीमों को हल्के में नहीं ले रही है। विश्व कप के लिए वह अभी से तैयारी कर रही है। पाक टीम के मैनेजर तलत अली ने कहा कि विश्व एकादश पाकिस्तान आ रही है। यह पाकिस्तान में क्रिकेट के लिए बेहतर संकेत हैं। चैंपियंस ट्राफी जीतने के बाद टीम के सदस्यों में उत्साह बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडिपेंडेस कप का पहला मैच 12 सितंबर को होगा
चैपियंस ट्रॉफी
- फोटो : SELF
इंडिपेंडेस कप का पहला मैच 12 सितंबर को होगा। इसके सभी टिकट बिक चुके हैं। क्रिकेट प्रेमियों को इस टूर्नामेंट से बेहतर क्रिकेट की उम्मीद है। दूसरा और तीसरा मैच 13 और 15 सितंबर को खेला जाएगा। विश्व एकादश की कमान दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस संभालेंगे।