फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   independence cup will open to get for interntional matches, pak coach says

पाक कोच ने कहा, इंडिपेंडेस कप से पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी होगी  

Sun, 10 Sep 2017 04:49 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Sun, 10 Sep 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
independence cup will open to get for interntional matches, pak coach says
मिकी आर्थर - फोटो : The indian express
पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर ने कहा है कि इंडिपेंडेस कप से पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी होगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस सीरीज को जीतने के लिए हर संभव कोशिश करेगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी रहे मिकी आर्थर के अनुसार विश्व एकादश और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला इंडिपेंडेस कप पाकिस्तान में क्रिकेट के ‌लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। उल्लेखनीय है कि 2009 में टेस्ट सीरीज के दौरान श्रीलंका की टीम पर लाहौर में आतंकी हमला हुआ था। उसके बाद से वहां इंटरनेशनल मैच नहीं हुए हैं।  
विज्ञापन

पाक विश्व कप की तैयारी कर रहा है

independence cup will open to get for interntional matches, pak coach says
चैंपियंस ट्रॉफी - फोटो : SELF
आर्थर ने कहा कि पाकिस्तान की टीम दूसरी टीमों को हल्के में नहीं ले रही है। विश्व कप के लिए वह अभी से तैयारी कर रही है। पाक टीम के मैनेजर तलत अली ने कहा कि विश्व एकादश पाकिस्तान आ रही है। यह पाकिस्तान में क्रिकेट के लिए बेहतर संकेत हैं। चैंपियंस ट्राफी जीतने के बाद टीम के सदस्यों में उत्साह बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिपेंडेस कप का पहला मैच 12 सितंबर को होगा

independence cup will open to get for interntional matches, pak coach says
चैपियंस ट्रॉफी - फोटो : SELF
इंडिपेंडेस कप का पहला मैच 12 सितंबर को होगा। इसके सभी टिकट बिक चुके हैं। क्रिकेट प्रेमियों को इस टूर्नामेंट से बेहतर क्रिकेट की उम्‍मीद है। दूसरा और तीसरा मैच 13 और 15 सितंबर को खेला जाएगा। विश्व एकादश की कमान दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस संभालेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed