{"_id":"67069e86c06c0a72b80e4755","slug":"ind-w-vs-sl-w-shafali-verma-became-the-youngest-batsman-to-score-2000-runs-in-t20-international-2024-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND W vs SL W: शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, टी20 अंतरराष्ट्रीय में 2000 रन बनाने वाली सबसे युवा बल्लेबाज बनीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs SL W: शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, टी20 अंतरराष्ट्रीय में 2000 रन बनाने वाली सबसे युवा बल्लेबाज बनीं
Wed, 09 Oct 2024 08:47 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 09 Oct 2024 08:47 PM IST
सार
भारतीय बल्लेबाज ने आयरलैंड की बल्लेबाज गैबी लुईस का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने यह कारनामा 23 साल और 35 दिनों की उम्र में किया था। इस बीच शेफाली यह उपलब्धि हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय भी बन गईं।
विज्ञापन
शेफाली वर्मा
- फोटो : @BCCIWomen
विस्तार
महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से हो रहा है। इस मुकाबले में शेफाली वर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2000 रन बनाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई हैं। दाएं हाथ की बल्लेबाज ने 20 साल और 255 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
शेफाली ने छोड़ा रोड्रिग्स को पीछे छोड़ा
भारतीय बल्लेबाज ने आयरलैंड की बल्लेबाज गैबी लुईस का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने यह कारनामा 23 साल और 35 दिनों की उम्र में किया था। इस बीच शेफाली यह उपलब्धि हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय भी बन गईं। उन्होंने जेमिमा रोड्रिग्स को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी।

शेफाली वर्मा का करियर
शेफाली महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में 2000 रन बनाने वाली पांचवीं भारतीय बल्लेबाज बन गई हैं। उनसे पहले यह कारनामा स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, मिताली राज और जेमिमा रोड्रिग्स ने किया था। 2019 में 15 साल की उम्र में शेफाली ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में महिला टी20 चैलेंज में वेलोसिटी के लिए कुछ निडर पारियां खेलकर भारतीय टीम में जगह बनाई थी। इसके बाद शेफाली ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में महिला टी20 विश्व कप के 2020 और 2023 संस्करणों में भी हिस्सा लिया, लेकिन एक भी अर्धशतक नहीं लगा सकीं। शेफाली के नेतृत्व में भारत ने पिछले साल अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप जीता था।