{"_id":"679dfed17bd375e7fe0d76eb","slug":"ind-w-vs-sa-w-u19-final-playing-11-u19-t20-world-cup-2025-india-vs-south-africa-women-captain-and-players-list-2025-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND-W vs SA-W Final Playing 11: भारतीय महिला टीम की नजर लगातार दूसरे खिताब पर, दक्षिण अफ्रीका से फाइनल मुकाबला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND-W vs SA-W Final Playing 11: भारतीय महिला टीम की नजर लगातार दूसरे खिताब पर, दक्षिण अफ्रीका से फाइनल मुकाबला
Sun, 02 Feb 2025 10:08 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 02 Feb 2025 10:08 AM IST
सार
IND W vs SA W U19 Final Playing 11 : दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर पांच विकेट की शानदार जीत के बाद पहली बार आईसीसी महिला अंडर19 टी20 विश्व कप फाइनल के लिए क्वालिफाई किया और उसे अब भारत की मजबूत टीम से पार पाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : BCCI/Twitter
विस्तार
टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही भारतीय टीम रविवार को यहां महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप के फाइनल में जब दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगी तो उसका लक्ष्य लगातार दूसरा खिताब जीतना होगा। भारत का अब तक का अभियान शानदार रहा है और उसने टूर्नामेंट में अपने सभी छह मैच जीते हैं। निकी प्रसाद की अगुवाई वाली टीम ने अभी तक सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत ने वेस्टइंडीज (नौ विकेट), मलेशिया (10 विकेट), श्रीलंका (60 रन), बांग्लादेश (आठ विकेट), स्कॉटलैंड (150 रन) और इंग्लैंड (सेमीफाइनल में नौ विकेट) पर आसान जीत दर्ज की।
विज्ञापन
गोंगाड़ी त्रिसा शानदार फॉर्म में
सलामी बल्लेबाज गोंगाड़ी त्रिसा शानदार फॉर्म में हैं और छह पारियों में 66.25 की औसत से 265 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। उनकी सलामी जोड़ीदार और बाएं हाथ की बल्लेबाज जी कमलिनी ने उनका अच्छा साथ दिया है। वह छह पारियों में 45 की औसत से 135 रन बनाकर सूची में तीसरे स्थान पर हैं, लेकिन भारत के लिए चिंता का विषय मध्यक्रम के बल्लेबाज होंगे जिन्हें अभी तक खेलने का बहुत कम मौका मिला है।

वैष्णवी और आयुषी भी शानदार फॉर्म में
भारतीय टीम ने गेंदबाजी विभाग में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। उसकी स्पिनर वैष्णवी शर्मा और आयुषी शुक्ला सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची पहले दो स्थान पर है। जहां वैष्णवी 3.40 की औसत से 15 विकेट लेकर सबसे आगे हैं, वहीं आयुषी ने प्रतियोगिता में अब तक 5.91 की औसत से 12 विकेट लिए हैं। उम्मीद है कि यह जोड़ी फाइनल में भी यहां धीमे और टर्निंग विकेट पर अहम भूमिका निभाएगी।

दक्षिण अफ्रीका के सामने मुश्किल चुनौती
दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर पांच विकेट की शानदार जीत के बाद पहली बार आईसीसी महिला अंडर19 टी20 विश्व कप फाइनल के लिए क्वालिफाई किया और उसे अब भारत की मजबूत टीम से पार पाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
दक्षिण अफ्रीका: जेम्मा बोथा, सिमोन लॉरेन्स, फे काउलिंग, कायला रेनेके (कप्तान), काराबो मेसो (विकेटकीपर), मिके वैन वूर्स्ट, सेशनी नायडू, लुयांडा नज़ुजा, एशले वान विक, मोनालिसा लेगोडी, नथाबिसेंग निनी।
भारत: जी कमलिनी (विकेटकीपर), गोंगाड़ी त्रिसा, सानिका चालके, निकी प्रसाद (कप्तान), ईश्वरी अवसारे, मिथिला विनोद, आयुषी शुक्ला, जोशीता वीजे, शबनम एमडी शकील, पारुनिका सिसौदिया, वैष्णवी शर्मा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: निकी प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके, गोंगाड़ी त्रिसा, कमलिनी जी, भाविका अहिरे, ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, जोशीता वीजे, सोनम यादव, पारुनिका सिसौदिया, केसरी द्रिथि, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, एमडी शबनम, वैष्णवी शर्मा।
दक्षिण अफ्रीका: सिमोन लॉरेन्स, काराबो मेसो, कायला रेनेके (कप्तान), जेम्मा बोथा, सेशनी नायडू, दियारा रामलाकन, मोनालिसा लेगोडी, नथाबिसेंग निनी, फे काउलिंग, जे-ले फिलेंडर, लुयांडा नज़ुज़ा, डी वैन रेंसबर्ग, मिके वैन वूरस्ट, एशले वैन विक, चैनल वेंटर।