IND-W vs SA-W: दक्षिण अफ्रीका ने पहले टी20 में भारत को 12 रन से हराया, ब्रिट्स और काप के अर्धशतक
मंधाना अच्छा खेल रही थीं लेकिन क्लो ट्रायोन की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर के हाथों में चली गयी और भारत ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया। मंधाना ने 30 गेंद की पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। दयालन हेमलता (14 रन) ज्यादा देर तक बल्लेबाजी नहीं कर सकीं और 17 गेंद खेलने के बाद नाडिने डि क्लर्क का शिकार हुईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने 189 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में भारतीय टीम जेमिमा रोड्रिग्स (नाबाद 53 रन) के अर्धशतक के बावजूद चार विकेट पर 177 रन ही बना सकी। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (18 रन) और स्मृति मंधाना (46 रन) ने पहले विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी निभाकर भारत को अच्छी शुरूआत करायी। लेकिन अयाबोंगा खाका ने शेफाली को आउट कर पहला झटका दिया।
कप्तान हरमनप्रीत कौर (35 रन) पारी की अंतिम गेंद पर एन मलाबा की गेंद पर आउट हुई जिससे उनके और रोड्रिग्स (30 गेंद, सात चौके, एक छक्का) के बीच चौथे विकेट के लिए 59 गेंद में 90 रन की साझेदारी का अंत हुआ और टीम 12 रन से हार गई। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की सलामी बल्लेबाज ब्रिट्स और कप्तान एल वोलवार्ट (33 रन) ने सतर्क शुरूआत करते हुए 43 गेंद में 50 रन की साझेदारी निभायी जिससे टीम प्रतिस्पर्धी स्कोर की ओर अग्रसर हुई।
राधा यादव (दो विकेट) ने वोलवार्ट को आउट कर पहले विकेट की भागीदारी का अंत किया। इस दौरान स्मृति मंधाना ने काप और विकेटकीपर ऋचा घोष ने ब्रिट्स के कैच छोड़े। ऋचा कैच लेने के प्रयास में चेहरे पर चोट लगने से मैदान से चली गयीं।
FIFTY 🆙 in STYLE 😎
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 5, 2024
A fighting knock from @JemiRodrigues ✨#TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/IFUcHtp5aB