फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND-W vs SA-W: India defeated SA-W. Africa was bowled out for 84 runs and then won the match by 10 wickets

IND-W vs SA-W: भारत ने द. अफ्रीका को 84 रन पर समेटा और फिर 10 विकेट से जीता मैच, सीरीज 1-1 से बराबर

Tue, 09 Jul 2024 11:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 09 Jul 2024 11:09 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका की टीम 17.1 ओवर में 84 रन पर ढेर हो गई। भारत ने 10.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 88 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

विज्ञापन
IND-W vs SA-W: India defeated SA-W. Africa was bowled out for 84 runs and then won the match by 10 wickets
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

पूजा वस्त्राकर और राधा यादव की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने तीसरे और अंतिम महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिेकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 55 गेंद शेष रहते हुए 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर की। दक्षिण अफ्रीका ने पहला मैच 12 रन से जीता था, जबकि दूसरा मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था। भारत ने इससे पहले वनडे सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज करने के अलावा एकमात्र टेस्ट मैच भी अपने नाम किया था।
विज्ञापन


तेज गेंदबाज वस्त्राकर (13 रन पर चार विकेट) ने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए चार जबकि बाएं हाथ की स्पिनर राधा (छह रन पर तीन विकेट) ने तीन विकेट चटकाए जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम 17.1 ओवर में 84 रन पर ढेर हो गई। भारत ने 10.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 88 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। स्मृति मंधाना 40 गेंद पर 54 रन और शेफाली वर्मा 25 गेंद पर 27 रन बनाकर नाबाद रही।
विज्ञापन

IND-W vs SA-W: India defeated SA-W. Africa was bowled out for 84 runs and then won the match by 10 wickets
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI
भारत की पारी
मंधाना ने अयोबांगा खाका पर दो चौके लगाकर शुरुआत की। इसके बाद दोनों भारतीय बल्लेबाजों ने सहजता से रन बटोरे। भारत में पावर प्ले में 40 रन बनाए। इसके बाद मंधाना दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजों पर पूरी तरह हावी हो गई। मंधाना ने नेदिन डि क्लर्क पर दो चौके और विजयी छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और दो छक्के लगाए। शेफाली ने अपनी पारी में तीन चौके लगाए। जब वह 24 रन पर थी तब उन्हें जीवनदान भी मिला।

दक्षिण अफ्रीका की पारी
इससे पहले भारत की तरफ से वस्त्राकर और राधा के अलावा अरुंधति रेड्डी (14 रन पर एक विकेट), श्रेयंका पाटिल (19 रन पर एक विकेट) और दीप्ति शर्मा (20 रन पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट चटकाया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से सलामी बल्लेबाज तेजमिन ब्रिट्स (20) ही 20 रन के आंकड़े को छू पाई।

भारत ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को बल्लेबाजी का न्योता दिया जिसके बाद टीम ने कप्तान लॉरा वोलवार्ट (09) और मारिजेन कैप (10) के विकेट गंवाकर पावर प्ले में 39 रन जोड़े। वोलवार्ट ने वस्त्राकर के पहले ही ओवर में चौके के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छह हजार रन पूरे किए। वोलवार्ट और ब्रिट्स ने संजीवन संजना पर भी चौके मारे।

IND-W vs SA-W: India defeated SA-W. Africa was bowled out for 84 runs and then won the match by 10 wickets
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI
ऑफ स्पिनर श्रेयंका ने वोलवार्ट को अरुंधति के हाथों कैच कराके भारत को पहली सफलता दिलाई। कैप ने श्रेयंका के ओवर में दो चौके मारे लेकिन वस्त्राकर के अगले ओवर में मिडविकेट पर शेफाली वर्मा को कैच दे बैठीं और इस तेज गेंदबाज की 50वीं शिकार बनीं।

ब्रिट्स ने श्रेयंका पर दो और चौके मारे लेकिन ऑफ स्पिनर दीप्ति की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में हवा में शॉट खेल गईं और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मिड ऑफ पर शानदार कैच लपककर उनकी पारी का अंत किया। एनेके बॉश और क्लो ट्रॉयोन ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने 10वें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया। वस्त्राकर ने बॉश (17) को पगबाधा करके दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका दिया।

दो गेंद बाद नेदिन डि क्लर्क (00) भी वस्त्राकर की गेंद को विकेटों पर खेल गईं जिससे दक्षिण अफ्रीका का स्कोर पांच विकेट पर 61 रन हो गया। राधा ने एनेरी डर्कसेन (02), सिनालो जाफ्ता (08) और नोनकुलुलेको मलाबा (00) को आउट किया जबकि अरुंधति ने ट्रॉयोन (08) की पारी का अंत किया। वस्त्राकर ने एलिज मारी मार्क्स (07) को विकेटकीपर उमा छेत्री के हाथों कैच कराके दक्षिण अफ्रीका की पारी का अंत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed