फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W VS SA W Final: Indian team vs South African team final match bcci can give prize money know details

IND vs SA Final: पुरुषों की तरह महिलाएं भी होंगी मालामाल, भारत जीता तो मोटी इनामी राशि देने की तैयारी में BCCI

Sun, 02 Nov 2025 07:10 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 02 Nov 2025 07:10 AM IST
सार

भारतीय पुरुष टीम ने टी20 विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया था जिससे खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की पूरी टीम को उनके प्रदर्शन के लिए 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी गई थी। अब बोर्ड महिला टीम को खिताब जीतने पर बड़े नकद पुरस्कार से सम्मानित कर सकता है।

विज्ञापन
IND W VS SA W Final: Indian team vs South African team final match bcci can give prize money know details
महिला वनडे विश्व कप 2025 - फोटो : BCCI Women-x

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भारतीय महिला टीम को विजेता बनने पर बड़ा इनाम देने की तैयारी में है। भारत का रविवार को महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से सामना होगा। दोनों टीमें पहली बार विश्व कप ट्रॉफी उठाने की कोशिश करेंगी। अगर हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय टीम विश्व कप खिताब जीतकर इतिहास रच देती है तो बीसीसीआई टीम को बड़े नकद पुरस्कार से सम्मानित कर सकता है।
विज्ञापन

पुरुषों की तरह महिलाओं पर भी होगी नोटों की बारिश!
माना जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व सचिव और अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के चेयरमैन जय शाह की 'समान वेतन नीति' का अनुकरण करते हुए शीर्ष अधिकारी महिला टीम को उतनी ही पुरस्कार राशि देने पर विचार कर रहे हैं जितनी पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने के बाद रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम को दी गई थी।

भारतीय पुरुष टीम ने टी20 विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया था जिससे खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की पूरी टीम को उनके प्रदर्शन के लिए 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी गई थी। बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, 'बीसीसीआई पुरुषों और महिलाओं के लिए समान वेतन का समर्थन करता है इसलिए इस बात पर काफी चर्चा हो रही है कि अगर हमारी लड़कियां विश्व कप जीत जाती हैं तो पुरस्कार राशि पुरुषों की विश्व कप जीत की तुलना में कम नहीं होगी। लेकिन विश्व कप जीतने से पहले घोषणा करना अच्छा नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में हार के बावजूद बीसीसीआई ने बहाया था पैसा
इससे पहले, जब भारतीय महिला टीम 2017 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड से नौ रन से हार गई थी तो भी बीसीसीआई ने हर खिलाड़ी को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया था। मुख्य कोच तुषार अरोठे और अन्य सहयोगी स्टाफ को भी अच्छी खासी पुरस्कार राशि मिली थी। आठ साल बाद अगर भारतीय महिलाएं जीतती हैं तो हर क्रिकेटर के लिए पुरस्कार राशि कम से कम 10 गुना ज्यादा हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed