फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND-W vs NZ-W World Cup 2022 Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch New Zealand Women vs India Women Match Online

IND-W vs NZ-W Live Streaming: भारतीय टीम के सामने होगी मेजबान न्यूजीलैंड की चुनौती, कब, कहां और कैसे देखें इस मैच का लाइव प्रसारण

Wed, 09 Mar 2022 10:38 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 09 Mar 2022 10:38 PM IST
सार

आईसीसी महिला विश्वकप में भारतीय क्रिकेट टीम ने विजयी आगाज किया है। मिताली राज की अगुआई में टीम इंडिया ने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी लेकिन अब उसके न्यूजीलेंड के रूप में बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन
IND-W vs NZ-W World Cup 2022 Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch New Zealand Women vs India Women Match Online
न्यूजीलैंड महिला बनाम भारत महिला - फोटो : ट्विटर @WomensCricZone

विस्तार

आईसीसी महिला विश्वकप में भारतीय क्रिकेट टीम ने विजयी आगाज किया है। मिताली राज की अगुआई में टीम इंडिया ने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी लेकिन अब उसके न्यूजीलेंड के रूप में बड़ी चुनौती है। उसका सामना करने के लिए भारत को अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी सुधार करना होगा। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत को 4-1 से हार मिली थी। ऐसे में भारतीय टीम यहां इस हार का बदला भी लेना चाहेगी। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी...

विज्ञापन

कब खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच वनडे वर्ल्ड कप मैच? 

भारत और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच 10 मार्च यानी गुरुवार को मैच खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप मैच हैमिल्टन के सेडोन पार्क में खेला जाएगा।

विज्ञापन

कितने बजे खेला जाएगा मैच?

इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार सुबह छह बजे होगा और पहली गेंद साढ़े छह बजे फेंकी जाएगी।  

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे मुकाबले?

महिला वनडे वर्ल्ड कप के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं। 

कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप मुकाबले की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।           

भारतीय टीम: 

मिताली राज (कप्तान), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), झूलन गोस्वामी, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, मेघना सिंह, पूजा वस्त्राकर, रेणुका सिंह, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, यस्तिका भाटिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed