{"_id":"61df0f3cd11c5328f9136a6d","slug":"ind-w-vs-nz-w-before-the-odi-series-against-new-zealand-captain-mithali-raj-said-we-ll-find-right-combination-before-the-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले कप्तान मिताली ने टीम को लेकर कही ये बड़ी बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले कप्तान मिताली ने टीम को लेकर कही ये बड़ी बात
Wed, 12 Jan 2022 10:56 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:56 PM IST
सार
मिताली ने कहा कि विश्व कप से पहले हम सही संयोजन तलाश लेंगे। 11 फरवरी से महिला टीम को न्यूजीलैंड से खेलनी है पांच वनडे मैचों की सीरीज। 04 मार्च से न्यूजीलैंड में ही खेला जाना है वनडे विश्व कप।
विज्ञापन
मिताली राज
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने मार्च-अप्रैल में होने वाले महिला वनडे विश्व कप से पहले अपनी बल्लेबाजी में सुधार पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि टीम ने पिछले 12 महीनों में जिन क्षेत्रों में काम किया है, उसमें अधिक निरंतरता लाने की जरूरत है।
कोरोना के दौरान विश्व कप की सर्वश्रेष्ठ तैयारी के लिए टीम 11 फरवरी से मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेलेगी। विश्व कप इसी देश में चार मार्च से शुरू होगा। विजयवाड़ा में अभ्यास कर रही मिताली ने कहा हम निश्चित रूप से विश्व कप (न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में) के लिए अपने संयोजन को ठीक करने की कोशिश करेंगे।
उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे संयोजनों को आजमाएंगे जिससे पिछले साल हमें सकारात्मक नतीजे मिले थे। निचले मध्यक्रम ने ऑस्ट्रेलिया में योगदान दिया और हम चाहते हैं कि यह थोड़ा और निरंतर प्रदर्शन करें। इसने निश्चित रूप से दिखाया कि उनमें योगदान देने की क्षमता है। पूजा और स्नेह राणा जैसी ऑलराउंडरों ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
मिताली ने कहा कि विकेटकीपर बैटर ऋचा ने निश्चित रूप से दिखाया कि उनके पास आखिरी कुछ ओवरों में बड़े शॉट लगाने की ताकत और क्षमता है जिसकी वास्तव में हमें जरूरत थी। वह हमारी बल्लेबाजी को मजबूत करती है तो वही तानिया विकेटकीपिंग के मामले में बेहतर है। टीम में किसी जगह के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा होना अच्छा है और हमारे पास संयोजनों को आजमाने के लिए सीरीज के पांच मैच हैं।