फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs IRE W: Smriti Mandhana completes 4000 runs in ODIs becomes second Indian to do so after Mithali Raj

IND W vs IRE W: स्मृति मंधाना ने वनडे में पूरे किए 4000 रन, मिताली राज के बाद ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय बनीं

Fri, 10 Jan 2025 04:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 10 Jan 2025 04:52 PM IST
सार

राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने 29 गेंदों में 41 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चार हजार रन पूरे करने वाली दुनिया की 15वीं बल्लेबाज बन गईं।

विज्ञापन
IND W vs IRE W: Smriti Mandhana completes 4000 runs in ODIs becomes second Indian to do so after Mithali Raj
स्मृति मंधाना-प्रतिका रावल - फोटो : @BCCIWomen

विस्तार

भारतीय महिला टीम का आयरलैंड से तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में सामना हो रहा है। इस मैच में भारतीय महिला बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने दमदार प्रदर्शन किया और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 4000 रन पूरे कर लिए। इस तरह वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चार हजार वनडे रन बनाने वाली दूसरी भारतीय बल्लेबाज बन गईं।
विज्ञापन

दुनिया की 15वीं बल्लेबाज बनीं मंधाना
राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने 29 गेंदों में 41 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चार हजार रन पूरे करने वाली दुनिया की 15वीं बल्लेबाज बन गईं। अपने करियर का 95वां मुकाबला खेल रहीं मंधाना इस मैच में टीम की अगुआई कर रही हैं। दरअसल, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। उनकी जगह मंधाना को टीम के नेतृत्व का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिताली राज के बाद ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय बनीं मंधाना
28 वर्षीय बल्लेबाज ने वनडे में 4000 रन पूरे कर लिए हैं। वह मिताली राज के बाद ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय बल्लेबाज हैं। बाएं हाथ की बल्लेबाज ने पारी के नौवें ओवर में यह उपलब्धि हासिल की। मंधाना के नाम वनडे प्रारूप में 29 अर्धशतक और नौ शतक दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed