फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind W vs Ire W Smriti Mandhana Breaks Record for Fastest Odi Century by an Indian Woman Surpass Harmanpreet

IND w vs Ire w: भारत के लिए सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाली बल्लेबाज बनीं स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत को पीछे छोड़ा

Wed, 15 Jan 2025 12:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 15 Jan 2025 12:52 PM IST
सार

मंधाना के वनडे करियर का यह 10वां शतक है और महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली संयुक्त रूप से तीसरी बल्लेबाज बन गई हैं। महिलाओं में 50 ओवर के प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड मेग लेनिंग के नाम है जिन्होंने 15 शतक लगाए हैं।

विज्ञापन
Ind W vs Ire W Smriti Mandhana Breaks Record for Fastest Odi Century by an Indian Woman Surpass Harmanpreet
स्मृति मंधाना - फोटो : अमर उजाला
loader

विस्तार

भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने आयरलैंड के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में शतक जड़ दिया। मंधाना ने महज 70 गेंदों पर शतक लगाया जो भारत के लिए महिला क्रिकेट में किसी बल्लेबाज द्वारा लगाया सबसे तेज शतक है। मंधाना ने इस मामले में हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ा जिन्होंने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 87 गेंदों पर शतक जमाया था। 
विज्ञापन

मंधाना शतक लगाने के बाद ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सकीं और अपना विकेट गंवा बैठीं। ओरला प्रेंडरगास्ट ने मंधाना को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई। मंधाना 80 गेंदों पर 12 चौकों और सात छक्कों की मदद से 135 रन बनाकर आउट हुईं। इसके साथ ही मंधाना और प्रतिका रावल के बीच पहले विकेट के लिए 233 रनों की साझेदारी का अंत हो गया। मंधाना ने तेज तर्रार पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति पर पहुंचा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के लिए महिला वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक
गेंद बल्लेबाज बनाम वर्ष
70 स्मृति मंधाना आयरलैंड 2025
87 हरमनप्रीत कौर दक्षिण अफ्रीका 2024
90 हरमनप्रीत कौर ऑस्ट्रेलिया 2017
90 जेमिमा रोड्रिग्ज आयरलैंड 2025
98 हरलीन देओल वेस्टइंडीज 2024
विज्ञापन

भारत के लिए वनडे में तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी
भारतीय महिला टीम आयरलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में भी दमदार शुरुआत करने में सफल रही है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को मंधाना और रावल ने मजबूत शुरुआत दिलाई और 24 ओवर की समाप्ति के बाद स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया था। मंधाना ने इस दौरान आक्रामक बल्लेबाजी की और लगातार बड़े शॉट खेलती रहीं, जबकि दूसरे छोर पर रावल भी डटी रहीं। मंधाना और रावल ने इसके साथ ही पहले विकेट के लिए 233 रन जोड़े जो वनडे में भारतीय महिला टीम के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। वनडे में भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड पूनम राउत और दीप्ति शर्मा के नाम है, जिन्होंने 2017 में आयरलैंड के खिलाफ 320 रन जोड़े थे। 

भारत के लिए किसी भी विकेट के लिए महिला वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी
रन साझेदार बनाम वर्ष
320 पूनम-दीप्ति आयरलैंड 2017
258* मिताली-रेशमा आयरलैंड 1999
233 मंधाना-रावल आयरलैंड 2025
223* अंजुम-जया पाकिस्तान 2005
190 मंधाना-रोड्रिग्ज न्यूजीलैंड  2019

करियर का 10वां वनडे शतक जड़ा 
मंधाना के वनडे करियर का यह 10वां शतक है और महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली संयुक्त रूप से तीसरी बल्लेबाज बन गई हैं। महिलाओं में 50 ओवर के प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड मेग लेनिंग के नाम है जिन्होंने 15 शतक लगाए हैं। इसके बाद सूजी बेट्स हैं जिन्हें वनडे में 13 शतक लगाए हैं। वहीं, मंधाना अब टैमी ब्यूमोंट के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर आ गई हैं जिन्होंने इस भारतीय बल्लेबाज की तरह वनडे में 10 शतक लगाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed