{"_id":"67824d1631e865fbc70ccb87","slug":"ind-w-vs-ire-w-2nd-odi-2025-squad-team-preview-india-women-vs-ireland-women-key-players-performance-stats-2025-01-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND W vs IRE W: दूसरे वनडे में अजेय बढ़त बनाने उतरेगी भारतीय टीम, युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होगी नजर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs IRE W: दूसरे वनडे में अजेय बढ़त बनाने उतरेगी भारतीय टीम, युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होगी नजर
Sat, 11 Jan 2025 04:21 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 11 Jan 2025 04:21 PM IST
सार
तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ खेला जाएगा। सुबह 11 बजे से खेले जाने वाले मुकाबले में भारत 2-0 की अजेय बढ़त बनाने का लक्ष्य लेकर उतरेगा।
विज्ञापन
भारत बनाम आयरलैंड
- फोटो : @BCCIWomen
विस्तार
पहले वनडे में छह विकेट से शानदार जीत के बाद भारतीय महिला टीम की नजर दूसरे मैच में जीत पर टिकी होगी। तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ खेला जाएगा। सुबह 11 बजे से खेले जाने वाले मुकाबले में भारत 2-0 की अजेय बढ़त बनाने का लक्ष्य लेकर उतरेगा।
विज्ञापन
युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें
कप्तान स्मृति मंधाना ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखकर 41 रन बनाकर भारत को ठोस शुरुआत दिलाई जबकि प्रतिका रावल और तेजल हसब्निस ने शतकीय साझेदारी निभाकर टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचाया। भारत के लिए यह जीत इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर और तेज गेंदबाजी की अगुआ रेणुका सिंह को आराम दिया गया है और वे इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाली रेणुका की अनुपस्थिति में तितास साधु ने अच्छा प्रदर्शन किया जबकि सयाली सतघरे और साइमा ठाकोर ने भी प्रभावशाली गेंदबाजी की। स्पिन विभाग में प्रिया मिश्रा और उप कप्तान दीप्ति शर्मा ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई।
भारत को करना होगा फील्डिंग में सुधार
पहले मुकाबले में भारत की फील्डिंग कुछ खास नहीं रही थी। खिलाड़ियों ने विरोधी टीम की लीह पॉल को दो बार जीवनदान दिया जिससे आयरलैंड चार विकेट पर 56 रन से उबरकर 200 से अधिक रन बनाने में सफल रहा। शनिवार को खेले गए मैच के बावजूद टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा- हमें फील्डिंग में सुधार करने की जरूरत है। हमें उन्हें 180 पर रोकना चाहिए था, आगे भी ऐसा करने का लक्ष्य रखेंगे। हमें मैदान पर उतरकर अपनी योजनाओं को लागू करना होगा, यह अहम होगा।

आयरलैंड के मध्यक्रम को करना होगा प्रदर्शन में सुधार
आयरलैंड के लिए कप्तान गैबी लुईस ने 92 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन उन्हें मध्यक्रम से सहयोग नहीं मिला। पॉल ने भी जीवनदान का फायदा उठाते हुए अर्धशतक जड़ा। आयरलैंड को अगर भारत के सामने कड़ी चुनौती पेश करनी है तो उसके अन्य बल्लेबाजों को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा। आयरलैंड के लिए सबसे बड़ी निराशा उसका गेंदबाजी आक्रमण रहा। तीन विकेट लेने वाली एमी मैगुइरे को छोड़कर उसके बाकी गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ पाए जिससे भारत ने 15 ओवर शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर दिया।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उप कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसब्निस, राघवी बिस्ट, मिन्नू मणि, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवेर, तितास साधु, साइमा ठाकोर, सयाली सतघरे।
आयरलैंड: गैबी लुईस (कप्तान), एवा कैनिंग, क्रिस्टीना कूल्टर रीली, अलाना डाल्ज़ेल, लौरा डेलानी, जॉर्जीना डेम्प्सी, सारा फोर्ब्स, अर्लीन केली, जोआना लॉफ्रान, एमी मैगुइरे, लीह पॉल, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, ऊना रेमंड-होए, फ्रेया सार्जेंट, रेबेका स्टोकेल।