फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind w vs eng w live score: india women vs england women 3rd odi match updates scorecard know details

IND W vs ENG W: भारत ने इंग्लैंड को तीसरे मैच में 13 रन से हराया, टी20 के बाद वनडे सीरीज जीती; हरमनप्रीत चमकीं

Wed, 23 Jul 2025 01:03 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेस्टर-ली-स्ट्रीट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेस्टर-ली-स्ट्रीट Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 23 Jul 2025 01:03 AM IST
सार

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज मंगलवार को समाप्त हो गई। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली महिला टीम ने 13 रन से इंग्लैंड को तीसरे और अंतिम वनडे मैच में हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 3-2 से पांच मैचों की टी20 सीरीज में हराया था।

विज्ञापन
ind w vs eng w live score: india women vs england women 3rd odi match updates scorecard know details
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCIWOMEN-X

विस्तार

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज मंगलवार को समाप्त हो गई। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली महिला टीम ने 13 रन से इंग्लैंड को तीसरे और अंतिम वनडे मैच में हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 3-2 से पांच मैचों की टी20 सीरीज में हराया था। रिवरसाइड ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने पांच विकेट पर 318 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की महिला टीम 49.5 ओवर में 305 रन पर सिमट गई। इससे पहले दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबला जीता था।
विज्ञापन

भारतीय महिला टीम की पारी
प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी ने टीम को इस मुकाबले में अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 64 रनों की साझेदारी हुई। चार्ली डीन ने विकेट के पीछे एमी जोन्स के हाथों प्रतिका को कैच आउट कराया। वह दो चौकों की मदद से 26 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इसके बाद मंधाना को हरलीन देओल का साथ मिला। दोनों ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले और 45-45 रनों की पारियां खेलकर पवेलियन लौट गईं। भारत की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 84 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 102 रन बनाए और भारत का स्कोर 300 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 50 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान ऋचा घोष 38 और राधा यादव दो रन बनाकर नाबाद रहीं। इंग्लैंड की तरफ से लॉरेन बेल, लॉरेन फिलर, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन और लिंसी स्मिथ ने एक-एक विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड महिला टीम की पारी
319 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को शुरुआती झटके क्रांति गौड़ ने दिए। उन्होंने एमी जोन्स (4) और टैमी बीमाउंट (2) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद एम्मा लैंब और कप्तान नैट सिवर ब्रंट ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 171 गेंदों में 162 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान लांब को श्री चरणी ने बोल्ड किया और इस साझेदारी को तोड़ा। लांब 68 और ब्रंट 98 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। उनके अलावा सोफी डंकली ने 34, एलिस डेविडसन रिचर्ड्स ने 44, चार्ली डीन ने 21, सोफी एक्लेस्टोन ने एक और लॉरेन बेल ने सात रन बनाए। वहीं, लिंसी स्मिथ 14 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत के लिए क्रांति गौड़ ने छह विकेट झटके जबकि श्री चरणी को दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने एक विकेट झटका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed