फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND-W vs ENG-W 3rd T20: England comeback, beat India by five runs in thrilling match, Mandhana half-century

IND-W vs ENG-W T20: इंग्लैंड की वापसी, रोमांचक मुकाबले में भारत को पांच रन से हराया, मंधाना का अर्धशतक बेकार

Sat, 05 Jul 2025 11:49 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 05 Jul 2025 11:49 AM IST
सार

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और नौ विकेट पर 171 रन बनाए। इंग्लिश टीम ने भारत को 20 ओवर में पांच विकेट पर 166 रन पर रोक दिया।

विज्ञापन
IND-W vs ENG-W 3rd T20: England comeback, beat India by five runs in thrilling match, Mandhana half-century
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI Women Twitter

विस्तार

इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने भारत को तीसरे टी20 में रोमांचक मुकाबले में हराकर पांच मैचों की सीरीज में जबरदस्त वापसी की। लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और नौ विकेट पर 171 रन बनाए।इसके जवाब में भारत एक समय अच्छी स्थिति में दिख रहा था। स्मृति मंधाना (56) और शेफाली वर्मा (47) ने कई जीवनदान का फायदा उठाकर पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े, लेकिन इसके बाद भारत की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। इंग्लैंड ने भारत को 20 ओवर में पांच विकेट पर 166 रन पर रोक दिया। हालांकि, भारतीय टीम सीरीज में अब भी 2-1 से आगे है। सीरीज का चौथा मुकाबला नौ जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ट ट्रैफर्ड में खेला जाएगा।
विज्ञापन

इंग्लैंड की पारी

इंग्लैंड के लिए सोफिया डंकले (75) और डैनी व्याट-हॉज (66) ने पहले विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी करके उसे शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन इंग्लैंड ने 25 गेंदों में 31 रन के अंदर नौ विकेट गंवा दिए और इस तरह से आखिर में 171 रन ही बना सकी। डंकले ने 53 गेंदों की अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया जबकि व्याट-हॉज ने अपनी 42 गेंद की पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दीप्ति शर्मा (3/27) ने 16वें ओवर में डंकले को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। अरुंधति रेड्डी (3/32) ने 17वें ओवर में एलिस कैप्सी (02), वायट-हॉज और एमी जोन्स (00) को आउट करके इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाने दिया। टैमी ब्यूमोंट (02) को राधा यादव (1/15) ने बोल्ड किया। श्री चरनी (2/43) ने पैगे स्कोल्फील्ड (04) और वोंग (00) को जबकि दीप्ति ने एक्लेस्टोन (10) और फाइलर (00) को आउट किया।
विज्ञापन

भारत की पारी

जवाब में भारत की बल्लेबाजी अंतिम क्षणों में लड़खड़ा गई। इंग्लैंड ने खराब फील्डिंग के बावजूद भारत को जीत की हैट्रिक लगाने से रोक दिया। लॉरेन फाइलर (2/30) ने 16वें ओवर में मंधाना को आउट करके इंग्लैंड की जीत की नींव रखी। सोफी एक्लेस्टोन (1/24), लॉरेन बेल (1/37) और इस्सी वोंग (1/36) ने एक-एक विकेट लिया। भारत को अंतिम गेंद पर छह रन की जरूरत थी। कप्तान हरमनप्रीत कौर (23) बेल की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हो गई। 

भारत की निगाहें इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार टी20 सीरीज जीतने पर टिकी थीं। भारत ने पावरप्ले में 61 रन बनाए। शेफाली ने 25 गेंदों पर 47 रन की पारी में सात चौके लगाए, लेकिन नौवें ओवर में एक्लेस्टोन की गेंद पर आउट हो गईं। मंधाना ने 38 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन उनके लगातार छह डॉट गेंदें खेलने के बाद फाइलर की गेंद पर आउट होने से इंग्लैंड की उम्मीद जगी। जेमिमा रोड्रिग्स (20) को भी फाइलर ने आउट किया जबकि रिचा घोष बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में वोंग की गेंद पर कैच आउट हो गईं।

कप्तान हरमनप्रीत ने क्या कहा?

हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा, 'मैच 16वें ओवर तक हमारी पकड़ में था लेकिन हम इसका फायदा नहीं उठा पाए। ओस का भी असर पड़ा। हमने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन हमें काफी कुछ सीखने को मिला। हमारे गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और क्षेत्ररक्षकों ने हमारा साथ दिया। उनकी अच्छी शुरुआत के बाद हमने शानदार वापसी की। उन्होंने अपनी रणनीति को बहुत अच्छे से अंजाम दिया। आखिर में हम सिर्फ एक बाउंड्री से चूक गए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed