{"_id":"639dc77b2ee34e79ac1eeb69","slug":"ind-w-vs-aus-w-live-cricket-score-india-vs-australia-women-4th-t20-match-at-brabourne-stadium-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND-W vs AUS-W: रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को सात रन से हराया, सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND-W vs AUS-W: रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को सात रन से हराया, सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल की
Sat, 17 Dec 2022 10:17 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 17 Dec 2022 10:17 PM IST
सार
IND-W vs AUS-W 4th T20: टी20 चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 188 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 181 रन ही बना सकी। ऋचा घोष और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बेहतरीन पारी खेली, लेकिन यह काफी नहीं था।
विज्ञापन
ऋचा घोष ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी करती हुईं
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। आज सीरीज का चौथा मुकाबला मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला गया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। टी20 चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 188 रन बनाए थे।
जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 181 रन ही बना सकी। ऋचा घोष और कप्तान हरमनप्रीत कौर की बेहतरीन पारियां भी टीम इंडिया के काम नहीं आ सकीं। सात रन से यह मैच जीतकर ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। पांचवां और आखिरी टी20 20 दिसंबर को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

Australia take unassailable lead in the series after narrow win 🤯#INDvAUS | 📝 Scorecard: https://t.co/nnVxbHAJ43 pic.twitter.com/7VsQxJrSda
— ICC (@ICC) December 17, 2022
विज्ञापन
मंधाना-शेफाली और जेमिमा फेल
स्मृति मंधाना ने अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन रन रेट बढ़ाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठीं। मंधाना को एश्ले गार्डनर ने बेथ मूनी के हाथों कैच कराया। मंधाना ने 10 गेंदों में तीन चौके की मदद से 16 रन की पारी खेली।
शेफाली वर्मा 16 गेंदों में चार चौके की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें डार्सी ब्राउन ने एलिस पेरी के हाथों कैच कराया। भारत को तीसरा झटका सातवें ओवर में लगा। एलाना किंग ने जेमिमा रॉड्रिग्स को डार्सी ब्राउन के हाथों कैच कराया। जेमिमा 11 गेंदों में आठ रन बना सकीं।
विकेट चटकाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम
कप्तान हरमनप्रीत कौर 15वें ओवर में आउट हुईं। उन्हें एलाना किंग ने डार्सी ब्राउन के हाथों कैच कराया। हरमन ने 30 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली। वहीं, देविका वैद्य 18वें ओवर में आउट हुईं। उन्हें एश्ले गार्डनर ने बेथ मूनी के हाथों कैच कराया। देविका ने 26 गेंदों में 32 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके लगाए।
आखिरी दो ओवरों का रोमांच
आखिरी दो ओवर में भारत को 38 रन की जरूरत थी। तब ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा क्रीज पर थीं। 19वें ओवर में भारतीय बल्लेबाजों ने 18 रन बटोरे। इस ओवर में ऋचा ने दो छक्के और एक चौका जड़ा। वहीं, 20वें ओवर में भारत को 20 रन चाहिए थे, जबकि टीम 12 रन ही बना सकी। ऋचा घोष 19 गेंदों में 40 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, दीप्ति आठ गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद रहीं।
हरमनप्रीत कौर

ऑस्ट्रेलियाई पारी
कप्तान हीली हुईं रिटायर्ड हर्ट
ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका चौथे ओवर में 24 के स्कोर पर लगा। दीप्ति शर्मा ने बेथ मूनी को शेफाली वर्मा के हाथों कैच कराया। मूनी आठ गेंदों में दो रन बना सकीं। इसके बाद ताहिला मैक्ग्रा भी कुछ खास नहीं कर सकीं और 10 गेंदों में नौ रन बनाकर राधा यादव की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गईं। कप्तान एलिसा हीली 21 गेंदों में 30 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुईं। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके जड़े। छठे ओवर में दीप्ति की गेंद पर पुल करने के चक्कर में हीली चोट लगा बैठीं।
चोटिल एलिसा हीली
एलिस पेरी-गार्डनर ने संभाली पारी
इसके बाद मैदान में फीजियो को बुलाया गया। छठे ओवर के बाद हीली वापस पवेलियन लौट गईं और एश्ले गार्डनर मैदान पर आईं। तीसरे विकेट के लिए एलिस पेरी ने गार्डनर के साथ 94 रन की साझेदारी निभाई। गार्डनर 27 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुईं।
पेरी ने खेली तूफानी पारी
एलिस पेरी 42 गेंदों में 72 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और चार छक्के लगाए। वहीं, ग्रेस हैरिस 12 गेंदों में 27 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने दो विकेट झटके, जबकि राधा यादव को एक विकेट मिला।
ग्रेस हैरिस और एलिस पेरी

ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम की टी20 सीरीज
भारतीय टीम के लिए यह मैच करो या मरो वाला था। ऑस्ट्रेलियाई टीम अब सीरीज अपने नाम कर चुकी है। पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट से जीता था। वहीं, दूसरे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को सुपरओवर में हराया। तीसरा मैच ऑस्ट्रेलिया ने 21 रन से अपने नाम किया था।