फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs AUS W ODI Live Score: India vs Australia Women's Cricket Scorecard Results Updates in Hindi

IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में भारत को तीन रन से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

Sat, 30 Dec 2023 09:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 30 Dec 2023 09:40 PM IST
सार

IND W vs AUS W 2nd ODI 2023 : ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 258 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 50 ओवर में आठ विकेट पर 255 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
IND W vs AUS W ODI Live Score: India vs Australia Women's Cricket Scorecard Results Updates in Hindi
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला वनडे मैच। - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (30 दिसंबर) को खेला गया। टीम इंडिया इस मैच में तीन रन से हार गई। जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। उसने पहला मैच छह विकेट से जीता था। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा और सीरीज का आखिरी मुकाबला दो जनवरी को खेला जाएगा। उसके बाद पांच, सात और नौ जनवरी को तीन टी20 मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 258 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 50 ओवर में आठ विकेट पर 255 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया के लिए फीबी लिचफील्ड ने 63 और एलिस पैरी ने 50 रन बनाए। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके। भारत के लिए ऋचा घोष ने 96 और जेमिमा रोड्रिग्ज ने 44 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के एनाबेल सदरलैंड ने तीन और जॉर्जिया वेयरहैम ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन

IND W vs AUS W ODI Live Score: India vs Australia Women's Cricket Scorecard Results Updates in Hindi
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI
अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाईं मंधाना और जेमिमा
भारत को पहला झटका यास्तिका भाटिया के रूप में लगा। वह 26 गेंद पर 14 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गईं। उनके बाद स्मृति मंधाना 38 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हो गईं। एलाना किंग की गेंद पर मैक्ग्रा ने उनका कैच लिया। तीसरा झटका जेमिमा रोड्रिग्ज 55 गेंद पर 44 रन बनाकर आउट हुईं। जॉर्जिया बेयरहैम की गेंद पर फीबी लिचफील्ड ने उनका कैच लिया। हरमनप्रीत कौर 10 गेंद पर पांच रन बनाकर आउट हुए। बेयरहैम की गेंद पर एलिसा हिली ने उनका कैच लिया।

IND W vs AUS W ODI Live Score: India vs Australia Women's Cricket Scorecard Results Updates in Hindi
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला वनडे मैच। - फोटो : सोशल मीडिया
शतक से चूक गईं ऋचा
ऋचा घोष 44वें ओवर में आउट हुईं। वह शतक से चूक गईं। ऋचा ने 96 रन बनाए। उन्होंने 117 गेंद की पारी में 13 चौके लगाए। ऋचा को सदरलैंड ने लिचफील्ड के हाथों कैच कराया। उनके आउट होने के बाद भारत की पकड़ कमजोर हो गई। अमनजोत कौर चार, पूजा वस्त्राकर आठ और हरलीन देओल एक रन बनाकर आउट हुईं।

एलिस पैरी ने लगाया अर्धशतक
ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहला झटका कप्तान एलिसा के रूप में लगा था। वह 24 गेंद में 13 रन बनाकर पूजा वस्त्राकर की गेंद पर बोल्ड हुईं। वहीं, एलिस पेरी को दीप्ति शर्मा ने श्रेयंका पाटिल के हाथों कैच कराया। पेरी 47 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुईं। बेथ मूनी के रूप में ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लगा। वह 17 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुईं। मूनी को दीप्ति ने एलबीडब्ल्यू कर दिया।
विज्ञापन

IND W vs AUS W ODI Live Score: India vs Australia Women's Cricket Scorecard Results Updates in Hindi
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला वनडे मैच। - फोटो : BCCI
लिचफील्ड ने खेली बेहतरीन पारी
फीबी लिचफील्ड 98 गेंद पर 63 रन बनाकर आउट हुईं। श्रेयंका पाटिल की गेंद पर ऋचा घोष ने उनका कैच लिया। कंगारू टीम को पांचवां झटका एश्ले गार्डनर के रूप में लगा। वह छह गेंद पर दो रन बनाकर हो गईं। स्नेह राणा की गेंद पर अमनजोत कौर ने उनका कैच लिया। ताहिला मैक्ग्रा 32 गेंद पर 24 रन बनाकर दीप्ति शर्मा का शिकार बन गईं। जॉर्जिया वेयरहैम 22 रन बनाकर दीप्ति शर्मा की गेंद पर स्मृति मंधाना को कैच थमा बैठीं। वहीं, एनाबेल सदरलैंड (23) का कैच दीप्ति ने अपनी गेंद पर लिया। एलाना किंग 28 और किम गर्थ 11 रन बनाकर नाबाद रहीं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रॉड्रिग्स,दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, अमनजोत कौर, रेणुका सिंह ठाकुर, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा।

ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान), बेथ मूनी, फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, ताहिला मैक्ग्रा, डार्सी ब्राउन, अलाना किंग, किम गार्थ, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed