{"_id":"699706aea5c4037c71086bca","slug":"ind-w-vs-aus-w-harmanpreet-kaur-creates-history-becomes-the-female-player-with-the-most-international-matches-2026-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND W vs AUS W: कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा अंतरराष्टीय मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी बनीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs AUS W: कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा अंतरराष्टीय मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी बनीं
Thu, 19 Feb 2026 06:18 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 19 Feb 2026 06:18 PM IST
सार
भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गुरुवार को इतिहास रच दिया। वह सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाली शीर्ष महिला खिलाड़ी बन गईं। इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सूजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर और क्रांति गौड़
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गुरुवार को इतिहास रच दिया। वह सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाली शीर्ष महिला खिलाड़ी बन गईं। इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सूजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया। बता दें कि, भारतीय टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है और तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। गुरुवार को दूसरा मुकाबला कैनबरा में खेला गया, जिसमें मेजबानों ने भारत को 19 रनों से हराकर सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दी। इससे पहले टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती मुकाबले में मात दी थी।
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
दूसरे टी20 मुकाबले में उतरते ही भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। यह उनका 356वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के नाम दर्ज था, जिन्होंने 356 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले।
सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाली महिला खिलाड़ी

| खिलाड़ी | टीम | मैच |
|---|---|---|
| हरमनप्रीत कौर | भारत | 356 |
| सूजी बेट्स | न्यूजीलैंड | 355 |
| एलिस पेरी | ऑस्ट्रेलिया | 349 |
| मिताली राज | भारत | 333 |
| चार्लोट एडवर्ड्स | इंग्लैंड | 309 |
विज्ञापन
विज्ञापन
1-1 की बराबरी पर पहुंची सीरीज
तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को कैनबरा में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जॉर्जिया वॉल (88) की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 163 रन बनाए। जवाब में भारतीय महिला टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर 144 रन ही बना सकी। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सर्वाधिक 36 रनों की पारी खेली। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्ले गार्डनर ने तीन विकेट लिए जबकि किम गार्थ, एनाबेल सदरलैंड और सोफी मोलिनेक्स ने दो-दो सफलताएं अपने नाम की। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। इस सीरीज का निर्णायक और अंतिम मुकाबला 21 फरवरी को एडिलेड में खेला जाएगा।