{"_id":"699c84290f9565e73200aa6e","slug":"ind-w-vs-aus-w-australia-women-vs-india-women-1st-odi-match-preview-captain-and-vice-captain-news-in-hindi-2026-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND W vs AUS W: टी20 सीरीज जीती, अब वनडे में भी दम दिखाने उतरेगी भारतीय महिला टीम; मंगलवार को होगा पहला मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs AUS W: टी20 सीरीज जीती, अब वनडे में भी दम दिखाने उतरेगी भारतीय महिला टीम; मंगलवार को होगा पहला मैच
Mon, 23 Feb 2026 10:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:16 PM IST
सार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार को वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम ने टी20 सीरीज अपने नाम की थी और अब वह वनडे में भी अपना दम दिखाने उतरेगी।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम
- फोटो : BCCI Women
विस्तार
टी20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय महिला टीम अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मंगलवार को खेला जाएगा। भारत का मकसद टी20 के बाद वनडे सीरीज पर भी अपना कब्जा करना होगा। वनडे सीरीज से पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध टी20 सीरीज का पहला मैच डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 21 रन से जीता था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने पलटवार करते हुए अगले मैच को 19 रन से जीता। यहां से सीरीज 1-1 की बराबरी पर थी। अंतिम मुकाबला निर्णायक था, जिसे भारत ने 17 रन से जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।
विज्ञापन
वनडे में ऑस्ट्रेलिया का रहा है दबदबा
अब दोनों देश तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेंगे, जिसके बाद छह मार्च से पर्थ में एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत होगी। वनडे सीरीज का पहला मैच ब्रिस्बेन में मंगलवार को खेला जाएगा। इसके बाद दोनों देश 27 फरवरी को होबार्ट में सीरीज का दूसरा मैच खेलेंगे। तीसरा मुकाबला इसी मैदान पर एक मार्च को आयोजित होगा। भारत के खिलाफ वनडे प्रारूप में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम का दबदबा रहा है। दोनों देशों की महिला टीमों के बीच साल 1978 से अब तक कुल 61 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें 49 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने जीते, जबकि 12 मैच भारत ने अपने नाम किए।

दोनों टीमें इस प्रकार है:
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगस, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), वैष्णवी शर्मा, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, हरलीन देओल, स्नेह राणा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, क्रांति गौड़, काश्वी गौतम।
ऑस्ट्रेलिया: फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, एश्ले गार्डनर, ताहिला मैक्ग्रा, एलिस पेरी, जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलेन्यूक्स (कप्तान), निकोला कैरी, किम गार्थ, अलाना किंग, एनाबेल सदरलैंड, एलिस हीली, बेथ मूनी, डार्सी ब्राउन।