फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND-W vs AUS-W 3rd T20 Live Score India vs Australia Women's Cricket Scorecard Results News Updates in Hindi

IND-W vs AUS-W T20: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भारतीय महिला टीम की दूसरी हार, शेफाली का अर्धशतक गया बेकार

Wed, 14 Dec 2022 10:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Wed, 14 Dec 2022 10:24 PM IST
सार

IND-W vs AUS-W T20 Score News in Hindi: भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 172 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 20 ओवर में सात विकेट पर 151 रन ही बना सकी। पांच मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम 2-1 से आगे हो गई है।

विज्ञापन
IND-W vs AUS-W 3rd T20 Live Score India vs Australia Women's Cricket Scorecard Results News Updates in Hindi
शेफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर - फोटो : BCCI Women/Twitter

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में बुधवार (14 दिसंबर) को खेला गया। टीम इंडिया इस मैच में 21 रन से हार गई। मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 172 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 20 ओवर में सात विकेट पर 151 रन ही बना सकी। पांच मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम 2-1 से आगे हो गई है। चौथा मुकाबला इसी मैदान पर 17 दिसंबर को खेला जाएगा। 
विज्ञापन


भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। वह 41 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हुईं। शेफाली ने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। हालांकि, शेफाली का यह अर्धशतक बेकार हो गया और टीम इंडिया को जीत हासिल नहीं हुई।
विज्ञापन


हरमनप्रीत नहीं खेल पाईं बड़ी पारी
शेफाली के बाद देविका वैद्य एक रन बनाकर गार्डनर की गेंद पर उनको ही कैच थमा बैठीं। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष एक रन बनाकर गार्डनर की गेंद पर सदरलैंड को कैच थमा बैठीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर से आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने की उम्मीद थी, लेकिन वह 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गईं। हरमनप्रीत को मेगन सट ने सदरलैंड के हाथों कैच करा दिया। हरमनप्रीत ने 27 गेंद पर 37 रन बनाए। दीप्ति शर्मा 25 और अंजली सरवानी दो रन बनाकर नाबाद रहीं। राधा यादव चार रन बनाकर आउट हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं चला मंधाना और जेमिमा का बल्ला
भारत को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा। स्मृति मंधाना 10 गेंद पर एक रन बनाकर आउट हो गईं। उन्हें डार्सी ब्राउन ने सदरलैंड के हाथों कैच कराया। मंधाना के बाद पांचवें ओवर में जेमिमा रोड्रिग्ज पवेलियन लौट गईं। जेमिमा 11 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने तीन चौके लगाए। उन्हें डार्सी ब्राउन ने एलबीडब्ल्यू कर दिया।

एलिस पैरी और ग्रेस हैरिस ने खेली तूफानी पारी
ऑस्ट्रेलिया की पारी की बात करें तो टीम की तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सकीं। उसके लिए एलिस पैरी ने सबसे ज्यादा 75 रन बनाए। उन्होंने 47 गेंद की पारी में नौ चौके और तीन छक्के लगाए। ग्रेस हैरिस ने 18 गेंद पर 41 रन की पारी खेली। उन्होंने चार चौके और तीन छक्के जड़े। वहीं, बेथ मूनी ने 22 गेंद पर 30 रन बनाए।

एश्ले गार्डनर सात और निकोल कैरी छह रन बनाकर आउट हुईं। एनाबेल सदरलैंड, ताहिला मैक्ग्रा और एलिसा हिली एक-एक रन ही बना सकीं। एलाना किंग सात और मेगन सट एक रन बनाकर नाबाद रहीं। भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो रेणुका सिंह, अंजली सरवानी, दीप्ति शर्मा और देविका वैद्य ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed