फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND Vs ZIM T20 World Cup 2026: Abhishek Sharma returns in form Highest Powerplay totals for India in T20 WC

IND Vs ZIM:  कितनी टी20 पारियों बाद अभिषेक शर्मा के बल्ले से निकला अर्धशतक? फॉर्म में वापसी करने में रहे सफल

Thu, 26 Feb 2026 08:06 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Sovit Chaturvedi Updated Thu, 26 Feb 2026 08:06 PM IST
सार

भारत के लिए लगातार खराब फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा का बल्ला आखिरकार चला। जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक ने अर्धशतक लगाया।

विज्ञापन
IND Vs ZIM T20 World Cup 2026: Abhishek Sharma returns in form Highest Powerplay totals for India in T20 WC
अभिषेक शर्मा - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आखिरकार फॉर्म में लौटने में सफल रहे। अभिषेक का बल्ला टी20 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ चला। अभिषेक ने सुपर आठ मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। अभिषेक पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे थे और उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे, लेकिन आखिरकार यह सलामी बल्लेबाज अपनी पुरानी लय में लौटने में सफल रहा। 
विज्ञापन

पावरप्ले में दिखा भारत का दम
भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दमदार शुरुआत की। भारतीय टीम ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए। रिंकू सिंह की जगह संजू सैमसन को मौका मिला, जबकि वॉशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल की एकादश में वापसी हुई। भारत को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। भारत ने टी20 विश्व कप में पावरप्ले का अपना दूसरा सर्वोच्च स्कोर बनाया। भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पावरप्ले में एक विकेट पर 82 रन बनाए जो उसका इस वैश्विक टूर्नामेंट में पावरप्ले में बनाया दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। ये जिम्बाब्वे के खिलाफ किसी टीम का टी20 विश्व कप में पावरप्ले में बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टी20 विश्व कप का पहला पचासा लगाया
अभिषेक ने टी20 विश्व कप का अपना पहला पचासा लगाया। अभिषेक का बल्ला टी20 विश्व कप में खामोश था जिससे टीम प्रबंधन की चिंताएं बढ़ गई थी, लेकिन अब उन्होंने अर्धशतक लगाकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। अभिषेक के बल्ले से छह टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों के बाद अर्धशतक निकला है। इससे पहले आखिरी बार उन्होंने 25 जनवरी 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में पचासा लगाया था। उस वक्त अभिषेक ने नाबाद 68 रन बनाए थे। अभिषेक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 30 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। 
विज्ञापन

11 पारियों बाद चमके भारतीय ओपनर्स
भारत के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ सैमसन और अभिषेक ने शानदार शुरुआत की। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। 11 टी20 पारियों बाद ऐसा हुआ जब भारत के लिए ओपनरों ने बड़ी साझेदारी की। इस साझेदारी का अंत सैमसन के आउट होने से हुआ जिन्हें ब्लेसिंग मुजरबानी ने अपना शिकार बनाया। सैमसन 15 गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed