फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ZIM ODI Shahbaz Rahul Tripathi will return to India without playing Ruturaj Gaikwad waiting for Chance

IND vs ZIM: बिना खेले ही भारत लौटेंगे शाहबाज अहमद और राहुल त्रिपाठी? ऋतुराज गायकवाड़ भी मौके के इंतजार में

Sun, 21 Aug 2022 03:01 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: रोहित राज Updated Sun, 21 Aug 2022 03:01 PM IST
सार

ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और मध्यक्रम के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी के साथ ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को अब तक प्लेइंग-11 में नहीं चुना गया है। तीनों को अब तक वनडे में डेब्यू का मौका नहीं मिला है।

विज्ञापन
IND vs ZIM ODI Shahbaz Rahul Tripathi will return to India without playing Ruturaj Gaikwad waiting for Chance
शाहबाज अहमद, ऋतुराज गायकवाड़ और राहुल त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला सोमवार (22 अगस्त) को हरारे में खेला जाएगा। टीम इंडिया शुरुआती दो मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। अब कप्तान केएल राहुल और कोच वीवीएस लक्ष्मण तीसरे मुकाबले में प्रयोग कर सकते हैं। टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें सीरीज में अब खेलने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन


ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और मध्यक्रम के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी के साथ ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को अब तक प्लेइंग-11 में नहीं चुना गया है। तीनों को अब तक वनडे में डेब्यू का मौका नहीं मिला है। ऋतुराज ने नौ टी20 मैच खेले हैं। राहुल और शाहबाज को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का इंतजार है। आवेश को भी जिम्बाब्वे में वनडे खेलने का मौका नहीं मिला है। वह वेस्टइंडीज दौरे पर एक मैच खेले थे। अब देखना है कि टीम प्रबंधन बदलाव करता है या नहीं।
विज्ञापन

IND vs ZIM ODI Shahbaz Rahul Tripathi will return to India without playing Ruturaj Gaikwad waiting for Chance
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के पूर्व ओपनर रॉबिन उथप्पा का मानना है कि अगर ऋतुराज और राहुल त्रिपाठी को मौका नहीं दिया जाता है तो यह उनके साथ नाइंसाफी होगी। उन्होंने कहा, ''मुझे यह नहीं पता कि ज्यादा बदलाव होगा या नहीं, लेकिन शाहबाज को मौका मिल सकता है। वहीं, ऋतुराज और राहुल लंबे समय से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। अगर उन्हें मौका नहीं दिया जाता है तो यह नाइंसाफी होगी।''

भारतीय टीम की नजर क्लीन स्वीप पर है। दोनों मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को हर क्षेत्र में परास्त किया। उसके सामने मेजबान टीम अब फिसड्डी ही साबित हुई है। भारत अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखकर प्रयोग कर रहा है। वह इसे जारी रख सकता है। राहुल ने दोनों मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों को भरपूर मौके दिए हैं। अब देखना है कि बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को वह प्लेइंग इलेवन में लाते हैं या नहीं।
विज्ञापन

IND vs ZIM ODI Shahbaz Rahul Tripathi will return to India without playing Ruturaj Gaikwad waiting for Chance
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
प्रतिभाशाली शुभमन गिल ने इस दौरे में अब तक जैसा प्रदर्शन किया है उससे वह संतुष्ट नहीं होंगे। उनके पास इस सीरीज में जिम्बाब्वे में बड़ी पारी खेलने का अंतिम मौका होगा। राहुल ने पिछले मैच में धवन के साथ ओपनिंग की थी, लेकिन वह ज्यादा देर तक नहीं खेल सके थे। इस मैच में राहुल एक बड़ी पारी खेलकर एशिया कप से पहले अपनी तैयारियों को पुख्ता करना चाहेंगे।

दोनों टीमें: 
भारत:
केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, शाहबाज अहमद।

जिम्बाब्वे: रेजिस चकबवा (कप्तान), रयान बर्ल, तनाका चिवंगा, ब्रैडली इवांस, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट काया, ताकुदज़्वानाशे काइटानो, क्लाइव मदांडे, वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमनी, जॉन मसारा, टोनी मुन्योंगा, रिचर्ड नगारवा, विक्टर न्याउची, मिल्टन शुम्बा, डोनाल्ड तिरिपानो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed