IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरुआती दो मैचों से बाहर हुए सैमसन-दुबे और यशस्वी, इन्हें किया गया शामिल
संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल बेरिल तूफान की वजह से भारतीय टीम के साथ बारबाडोस में फंसे हुए हैं। ऐसे में बीसीसीआई ने शुरुआती दो मैचों के लिए तीन बड़े बदलाव किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीसीसीआई ने जानकारी देते हुए कहा- सैमसन, दुबे और यशस्वी को जिम्बाब्वे दौरे के लिए पांच मैचों की सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था। ये तीनों विश्व विजेता टीम इंडिया के साथ भारत आएंगे और इसके बाद यहां से हरारे के लिए रवाना होंगे।
🚨 NEWS 🚨
— BCCI (@BCCI) July 2, 2024
Sai Sudharsan, Jitesh Sharma and Harshit Rana added to India’s squad for first two T20Is against Zimbabwe.
Full Details 🔽 #TeamIndia | #ZIMvINDhttps://t.co/ezEefD23D3
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक्स पर जिम्बाब्वे के लिए रवाना होने वाले खिलाड़ियों की तस्वीरें साझा कीं। इसमें अभिषेक शर्मा, मुकेश कुमार, ऋतुराज गायकवाड़, आवेश खान, रियान पराग शामिल थे। इस दौरे के दौरान भारत के कोच पूर्व क्रिकेटर और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण होंगे। वह भी टीम इंडिया के साथ दिखे। बीसीसीआई ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- जेट सेट जिम्बाब्वे। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को दौरे के लिए कप्तान बनाया गया है। हालांकि, वह न्यूयॉर्क से हरारे पहुंचेंगे और टीम इंडिया में शामिल होंगे। रिंकू सिंह, आवेश खान और खलील अहमद जैसे विश्व कप के रिजर्व खिलाड़ियों को भी जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है।
— BCCI (@BCCI) July 1, 2024
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले और दूसरे टी20 मैच के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा।