फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI Virat Kohli equals Rohit Sharma record of Most 50+ scores in T20Is but could not get ahead of Martin Guptill

IND vs WI: विराट कोहली ने की रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी, लेकिन मार्टिन गुप्टिल से नहीं निकल सके आगे

Fri, 18 Feb 2022 09:00 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 18 Feb 2022 09:00 PM IST
सार

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में शानदार अर्धशतक लगाया। कोहली ने कोलकाता में शुक्रवार को कैरेबियाई टीम के खिलाफ 41 गेंदों पर 52 रन बनाए। इस दौरान विराट ने सात चौके और एक छक्का लगाया।

विज्ञापन
IND vs WI Virat Kohli equals Rohit Sharma record of Most 50+ scores in T20Is but could not get ahead of Martin Guptill
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : आईसीसी ट्विटर

विस्तार

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में शानदार अर्धशतक लगाया। कोहली ने कोलकाता में शुक्रवार (18 फरवरी) को कैरेबियाई टीम के खिलाफ 41 गेंदों पर 52 रन बनाए। इस दौरान विराट ने सात चौके और एक छक्का लगाया। अर्धशतक लगाकर कोहली ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी तो कर ली, लेकिन न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए।
विज्ञापन


कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 30वां अर्धशतक लगाया है। उन्होंने टी20 में सबसे ज्यादा 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने के मामले में रोहित की बराबरी कर ली है। रोहित ने 30 बार पारी में 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 26 अर्धशतक और चार शतक जड़े हैं। रोहित दूसरे टी20 में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके। वे 18 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने वाले खिलाड़ी
बल्लेबाज देश 50+ स्कोर
विराट कोहली भारत 30
रोहित शर्मा भारत 30
बाबर आजम पाकिस्तान 26
मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड 22
डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 22

कोहली का वेस्टइंडीज के खिलाफ यह छठा अर्धशतक है। एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा 50 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट पहले पायदान पर हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात अर्धशतक जड़े हैं। रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ छह, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ पांच-पांच बार पारी में 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे टी20 में कोहली तोड़ सकते हैं गुप्टिल का रिकॉर्ड
कोहली के टी20 में 3296 रन हो गए हैं। वे इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। गुप्टिल ने सर्वाधिक 3299 रन बनाए हैं। रोहित ने 3256 रन बनाए हैं। कोहली के पास तीसरे टी20 में गुप्टिल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी
बल्लेबाज देश मैच रन
मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड 112 3299
विराट कोहली भारत 97 3296
रोहित शर्मा भारत 121 3256
पॉल स्टर्लिंग आयरलैंड 98 2692
एरॉन फिंच ऑस्ट्रेलिया 87 2678
बाबर आजम पाकिस्तान 73 2620
डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 88 2554
मोहम्मद हफीज पाकिस्तान 119 2514
इयॉन मॉर्गन इंग्लैंड 115 2458
शोएब मलिक पाकिस्तान 124 2435
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed